रांची।
राज्य में कोरोना के चपेट में 04 पुलिस अधीक्षक स्तर और 2 अपर पुलिस स्तर के पुलिस अधिकारी सहित 44 सौ से अधिक पुलिस कर्मी आ चूके है। पुलिस मुख्यालय के ताजा आंकड़ो के अनुसार 6 सितंबर तक राज्य में कुल 4453 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। हलांकि इसमें 3878 पुलिस अधिकारी एवं कर्मी इलाज के बाद स्वस्थ हो चूके है। इसमें पुलिस अधीक्षक स्तर के 4 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 2, पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 21, पुलिस निरीक्षक स्तर के 60 और पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के 277 पदाधिकारी शामिल है। वर्तमान में राज्य के 566 पुलिस अधिकारी और कर्मी संक्रमित है।


