चतरा।
नकाबपोश अपराधियों ने मंगलवार की रात को एक युवक को गोली मारने के बाद धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ गांव की है। हत्याकांड के बाद पूरे गांव में दहशत है। पुलिस मामले की छानबीन कर बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी देव कुमार यादव उर्फ देवा यादव मंगलवार की रात रतनपुर तालाब के समीप अपने दोस्तो के साथ खानापीना कर रहा था। इस बीच तीन मोटरसाईकिल से वहां 7-8 नकाब पोश अपराधी आए। आते ही सभी देव कुमार यादव पर वार कर दिया। अपराधियों ने पहले उसे गोली मारी, इसके बाद धारदार हथियार से उस पर हमलाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस अपराधियों की शिनाख्त में जुटी है।


