पटना।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी अपने नये ठिकाने को लेकर उधेड़बुन में है। फिलहाल उन्होंने इस मामले में अंतिम निर्णय नहीं लिया है, जबकि बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरो पर है। को-ऑर्डिनेशन कमेटी की मांग को लेकर महागठबंधन छोड़ने के बाद से मांझी को एनडीए में जाने की अटकले भले ही तेज है। उन्होंने इसके लिए संकेत भी दिए है,पर अभी अपना पत्ता नहीं खोला है। उन्होंने हाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दरभंगा से लौटने के उपरांत पार्टी नेताओं से विमर्श करने के बाद आगे की रणनीति तैयार करेंगे। हलांकि उन्होंने कहा कि एनडीए में शामिल होने के ऑफर मिलने तथा पूरा सम्मान मिलने पर संजीदगी से विचार अवश्य करेंगे। इन सबके बावजूद इस संबंध में अंदरखाने बातचीत होने की चर्चा राजनैतिक गलियारो में है।


