Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 April 2026 || 18:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Madhubani: सनकी दामाद ने ससुराल में पत्नी सास सहित दो बच्चों को उतारा मौत के घाट
          Headline

          Madhubani: सनकी दामाद ने ससुराल में पत्नी सास सहित दो बच्चों को उतारा मौत के घाट

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Madhubani:  जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र के गोधनपुर गांव  में एक सनकी दामाद ने ससुराल में  अपनी सास, पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है। इस हत्याकांड की जानकारी मिलने  के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। आरोपी दामाद की पहचान दरभंगा के अवाम गांव निवासी  पवन महतो  के रुप में की गई है। सनकी युवक ने सास और पत्नी के साथ अपने 6 माह के नवजात बच्चे और 4 साल की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद युवक फरार है।

          जानकारी अनुसार दरभंगा निवासी अवाम गांव के पवन महतो की पत्नी पिंकी देवी (26) पिछले कुछ माह से अपने मायके झंझारपुर के सूखैत में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसका पति के साथ कोई विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात पवन महतो अपने एक साथी के साथ आया और उसने सो रही अपनी सास प्रमिला देवी (60), पत्नी पिंकी देवी (26), 4 साल की बेटी प्रिया और छह माह की बेटी प्रीति को जांता (अनाज पीसने का पत्थर का बना सामान) और उसके लकड़ी के हैंडल से मार डाला।

          घटना की जानकारी होते ही  घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एसडीडीपीओ पवन कुमार के अलावा 112 की गाड़ी, झंझारपुर, आरएस एवं लखनौर के एसएचओ दल बल के साथ पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हुई। स्वर्गीय लखन महतो की पत्नी 60 वर्षीय प्रमिला देवी, अपनी पुत्री 25 वर्षीय हिरण देवी उर्फ पिंकी, अपनी दो नतनी 6 वर्षीय प्रीति कुमारी और 4 वर्षीय प्रिया कुमारी के अलावा दो पोते 8 वर्षीय सुहानी एवं 4 वर्षीय सचिन के साथ वारिस लाल चौक स्थित अपने घर पर सोई थी। उनका दामाद अवाम निवासी पवन महतो भी अपने ससुराल में ही था। रात लगभग 12 से 2:00 बजे के बीच सनकी दामाद किसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया।

          घटना के वक्त  आरोपी के साले संतोष महतो के दो बच्चे सुहानी और सचिन  डर कर पलंग के नीचे छिप गए थे। इसी घर में पत्नी और दो बच्चे की लाश पड़ी हुई थी।  जबकि घर के बाहर आंगन की तरफ खेत में निकलने वाले दरवाजे पर उनकी सास की लाश पड़ी हुई थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दामाद के इस मारपीट वाले रूप को देखकर जब उनकी सास घर से भागने लगी होगी तो उसके दामाद ने उसे खदेड़ कर पकड़ा होगा और वहीं पर उसकी हत्या कर दी होगी। सुबह लगभग 5:00 बजे के बाद संतोष महतो जब अपनी मां के घर पर पहुंचा और आवाज लगाया तो देखा कि सभी लाश पड़ी थी। चौकी के नीचे सहमे बच्चे पिता की आवाज सुनकर बाहर निकले तो उसने बताया कि उनके फूफा ने रात के समय इस घटना को अंजाम दिया है।

          एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। हर बिंदु से जांच होने के बाद ही लाश का पंचनामा किया जाएगा। पत्थर का जाता और कुछ ऐसे लकड़ी के टुकड़े व भोथरे सामान से पीट कर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों की इस वारदात में शामिल होने की आशंका है। स्पेशल टीम को आवाम की तरफ गिरफ्तारी के लिए भेजा गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          crazy son in law In law's house
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.