WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
पटना।
विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार प्रदेश के सभी जिला कमेटी व प्रकोष्ठ को भंग कर दिया। बुधवार को पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। साथ ही 2 महीने के अंदर सभी नई कमेटियों के गठन की बात कही। बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव में हार को लेकर वहां मौजूद सभी नेताओं से फीडबैक लिया। उन्होंने जानना चाहा कि आखिर पार्टी उम्मीदवारों के हार का क्या कारण है। बैठक में प्रदेश संसदीय बोर्ड, प्रदेश के सभी उपाध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद , पार्टी के सभी प्रवक्ता समेत कई नेता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


