Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 24 September 2026 || 20:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोडरमा – हजारीबाग-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की पिछली बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला
          Headline

          कोडरमा – हजारीबाग-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की पिछली बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

          कोडरमा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया।  कोडरमा - हजारीबाग-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की पिछली बोगी में अचानक  लगी आग  की घटना के बाद प्लेटफार्म पर थेड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 24, 2026Updated:September 24, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Koderma News: कोडरमा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया।  कोडरमा – हजारीबाग-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की पिछली बोगी में अचानक  लगी आग  की घटना के बाद प्लेटफार्म पर थेड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।  हलांकि सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
          घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस बल और अन्य रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने के कारण आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया।  राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद क्षतिग्रस्त बोगी को काटकर हटा दिया गया। और फिर ट्रेन का गंतव्य के लिए रवाना कर दिया  गया।

          ट्रेन संख्या 53373 कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन गुरुवार की  सुबह करीब 12 .30 बजे बरकाकाना से कोडरमा पहुंची थीं, और
          प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर खड़ी थी। दोपहर 3:20 बजे कोडरमा से रवाना होने वाली थी। इसी दौरान यात्रियों ने सबसे पीछे वाली दिव्यांग बोगी से धुआं निकलते देखा।  उन्होंने तत्काल रेलकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलकर्मी सक्रिय हुए और आरपीएफ कर्मियों की मदद से रेलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर स्टिंगर और रेल परिसर में लगे नल से पाइप के जरिए पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। स्थिति को देखते हुए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। कुछ देर बाद पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बोगी में लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया।

          https://todaypostlive.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-24-at-16.57.39.mp4

          जिस अंतिम कोच में आग लगी, वह दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित था और घटना के समय उसमें कोई यात्री सवार नहीं था। ट्रेन की अन्य बोगियों में यात्री मौजूद थे। समय रहते धुआं दिखाई देने और कोच को तत्काल अलग किए जाने से आग दूसरी बोगियों तक नहीं पहुंच सकी।स्टेशन मास्टर विकास कुमार ने बताया कि ट्रेन के रवाना होने से कुछ समय पहले अंतिम बोगी से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। इसके बाद रेलकर्मियों ने बोगी को अलग कर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। बाद में दमकल की टीम ने पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझा दिया।
          प्रारंभिक जांच में  बोगी के गेट पर लगे पैनल में शॉर्ट सर्किट की वज़ह से आग लगने की बात कही जा रही है।  घटना की जांच को लेकर   धनबाद रेल प्रमंडल डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने देर शाम कोडरमा पहुॅच घटना की जानकारी लेकर जांच के निर्देश दिए है।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नालंदा में नए गैस कनेक्शन की खुशी मातम में बदली, खीर बनाने के दौरान लिकेज से सिलेंडर फटा, 6 लोग झुलसे,

          September 24, 2026

          जमशेदपुर केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख की डकैती,न प्वाइंट पर बैंककर्मियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कैश-गहने लूटे

          September 24, 2026

          फहीम खान के भाई पर फायरिंग केस में शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली,4 अपराधी गिरफ्तार

          September 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नालंदा में नए गैस कनेक्शन की खुशी मातम में बदली, खीर बनाने के दौरान लिकेज से सिलेंडर फटा, 6 लोग झुलसे,

          कोडरमा – हजारीबाग-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की पिछली बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

          जमशेदपुर केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख की डकैती,न प्वाइंट पर बैंककर्मियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कैश-गहने लूटे

          फहीम खान के भाई पर फायरिंग केस में शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली,4 अपराधी गिरफ्तार

          जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर खड़े ट्रक से टकराई कार , मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.