Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 9 September 2026 || 01:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»खूंटी डबल मर्डर केस का खुलासा, एसआईटी ने छह आरोपियों को गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और हथियार बरामद
          Headline

          खूंटी डबल मर्डर केस का खुलासा, एसआईटी ने छह आरोपियों को गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और हथियार बरामद

          today post liveBy today post liveJuly 15, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News:  खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले में तजना नदी पुल के पास मिले युवक और महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो, लोहे की रॉड, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश हत्या की मुख्य वजह सामने आई है।

          पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को तजना नदी पुल के पास एक युवक और एक महिला का शव मिलने के बाद खूंटी थाना में मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर तेजी से जांच शुरू की।

          जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले कुन्दन प्रमाणिक उर्फ संजीत (36) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने जितेन्द्र सिंह उर्फ जायरा (30), रितेश चीक बड़ाईक (18), मदन ठाकुर उर्फ मदन प्रमाणिक (48), सती देवी (38) और विजय रंजन शर्मा (40) को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के डुड़िया गांव और रांची जिले के बुण्डू थाना क्षेत्र के बिरसा मोड़ के निवासी बताए गए हैं।

          पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त काले रंग की स्कॉर्पियो (JH-15AA-5556), मृतक की मोटरसाइकिल (JH-02AY-7875), लोहे की रॉड, मृतकों और आरोपियों के मोबाइल फोन, चप्पल तथा घटना के बाद जलाए गए कपड़ों की राख भी बरामद की है। सभी बरामद साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखा गया है।

          पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। यदि जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले के कई अहम पहलुओं का खुलासा हुआ है।

          इस पूरे अभियान में खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक आदित्य कुमार, कुन्दन कुमार, अमरजीत सिंकू, सुधीर कुमार यादव, निशा कुमारी, तकनीकी शाखा की टीम तथा खूंटी थाना के सशस्त्र बल के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

          double murder case solved Jharkhand Crime News Khunti double murder case SIT investigation in Khunti Tajna River murder case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.