Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 1 November 2026 || 04:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»खूंटी में पुल से 15 फीट नीचे नाले में गिरी कार, चार युवक बाल-बाल बचे
          Headline

          खूंटी में पुल से 15 फीट नीचे नाले में गिरी कार, चार युवक बाल-बाल बचे

          मुरहू थाना क्षेत्र के पंचघाघ के पास हुआ हादसा, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त; पुलिस नशे और तेज रफ्तार को मान रही दुर्घटना की वजह।
          today post liveBy today post liveJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News : खूंटी। झारखंड के खूंटी-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मुरहू थाना क्षेत्र के पंचघाघ स्थित कुड़की नाला पुल पर तेज रफ्तार से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पुल की गार्डवॉल तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार चारों युवक चमत्कारिक रूप से बच गए।

          घटना की सूचना मिलते ही मुरहू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरहू पहुंचाया गया। वहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।

          घायलों की पहचान सूरज कुमार, ध्रुव राज और गौरव कुमार के रूप में हुई है। वहीं कार चला रहे मिथुन कुमार को मामूली चोटें आई हैं। सभी युवकों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान युवकों ने खुद को बिहार की राजधानी पटना का निवासी बताया, लेकिन कोई भी अपना स्पष्ट और सत्यापित पता नहीं बता सका। किसी ने कंकड़बाग, किसी ने राजेंद्र नगर और किसी ने बरिया बस स्टैंड क्षेत्र का पता बताया, जिससे पुलिस की जांच और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया जटिल हो गई है।

          घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. रंजय बाला ने बताया कि सभी युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। प्रारंभिक जांच में शराब या किसी अन्य मादक पदार्थ के सेवन की आशंका जताई गई है। हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

          पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खो देना हो सकता है। आशंका है कि नशे की स्थिति में वाहन चलाने के कारण चालक संतुलन नहीं बना पाया, जिससे कार पहले पुल की गार्डवॉल से टकराई और फिर उसे तोड़ते हुए नीचे नाले में जा गिरी।

          हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समय रहते सभी युवकों को कार से बाहर निकाल लिया। यदि बचाव में थोड़ी भी देरी होती तो हादसा और गंभीर रूप ले सकता था।

          मुरहू थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कहां से आ रहे थे, दुर्घटना से पहले वे किन स्थानों पर गए थे और उनका वास्तविक निवास स्थान क्या है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

          Jharkhand road news. Khunti car accident Murhu road accident Panchghagh/Kurki Nala bridge accident speeding car crash
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          October 31, 2026

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          October 31, 2026

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 6 निलंबित

          October 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 6 निलंबित

          धनबाद IIT-ISM में बड़ा हादसा, आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत,पुलिस जांच में जुटी

          झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, अनूप बिरथरे भी शामिल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.