Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 7 September 2026 || 17:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई
          Uncategorized

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 8, 2026Updated:June 8, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News:  पटना में चर्चित खान ग्लोबल स्टडीज फायरिंग मामले और कोचिंग संस्थानों के बीच चल रहे विवाद ने अब नया कानूनी मोड़ ले लिया है। खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर ने गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत (एंटिसिपेटरी बेल) याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी है, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

          जानकारी के अनुसार, खान सर की ओर से उनके अधिवक्ता ने ऑनलाइन माध्यम से अग्रिम जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। फायरिंग की घटना और उससे जुड़े विवाद के बाद दर्ज मामले में गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अदालत में सोमवार को इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम सामने आए।

          इसी मामले में गिरफ्तार खान ग्लोबल स्टडीज के दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की जमानत याचिका पर भी सुनवाई पूरी हो गई है और अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा है।

          सुनवाई के दौरान ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से अदालत में दावा किया गया कि फायरिंग की घटना केवल भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नहीं थी, बल्कि यह एक सुनियोजित कार्रवाई का हिस्सा थी। पक्षकारों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग की।

          दूसरी ओर, ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के शिक्षक शशांक पाठक ने रौशन आनंद की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन आरोपों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है, वे अब तक साबित नहीं हो सके हैं। इसके बावजूद उन्हें लंबे समय से न्यायिक हिरासत में रखा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रौशन आनंद को जल्द रिहा नहीं किया गया तो समर्थक आंदोलन और अनशन का रास्ता अपना सकते हैं।

          मीडिया से बातचीत में खान सर के अधिवक्ता अरविंद कुमार महूआर ने कहा कि अदालत में मामले पर विस्तृत बहस हुई है और न्यायालय ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। उन्होंने दावा किया कि खान सर को जानबूझकर इस मामले में फंसाया गया है। उनके अनुसार दर्ज एफआईआर दुर्भावनापूर्ण है और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि घटना में खान सर की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं रही है।

          गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को भी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने का प्रयास किया गया था, लेकिन समय-सीमा समाप्त हो जाने के कारण आवेदन स्वीकार नहीं हो सका था। इसके बाद सोमवार को सभी औपचारिकताएं पूरी कर विधिवत आवेदन दाखिल किया गया।

          अब मंगलवार को होने वाली सुनवाई को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अदालत का फैसला न केवल खान सर की कानूनी स्थिति तय करेगा, बल्कि फायरिंग प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपितों और पूरे विवाद की दिशा पर भी असर डाल सकता है।

          anticipatory bail Bihar News Gyan Bindu Coaching Khan Global Studies Khan Global Studies controversy Khan Sir Khan Sir bail plea Patna Civil Court Patna Firing Case Roshan Anand
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          विकसित भारत यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम के तहत ‘खेलो इंडिया डायलॉग–खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन, अन्नपूर्णा देवी ने युवाओं से किया संवाद, खेल को बताया राष्ट्र निर्माण का माध्यम

          August 27, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          July 31, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे CM सम्राट चौधरी, खुद परोसा खाना और साथ किया भोजन,राहत शिविर में CM ने सुनी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी, मुआवजे का भी किया ऐलान

          कोडरमा से था सुदिव्य सोनू का खास लगाव, झुमरीतिलैया में बीता बचपन, सीएच स्कूल से की पढ़ाई

          राजकीय सम्मान से सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई,12 साल के बेटे हर्ष ने दी पिता को मुखाग्नि,अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

          झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, झारखंड में शोक

          बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों के 10.26 लाख लोग प्रभावित, राहत तेज,गंगा समेत कई नदियां खतरे से ऊपर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.