Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 04:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जंगली हाथियों का तांडव, झामुमो नेता की पत्नी को कुचला हुई दर्दनाक मौत
          Headline

          जंगली हाथियों का तांडव, झामुमो नेता की पत्नी को कुचला हुई दर्दनाक मौत

          today post liveBy today post liveDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Khunti News:- झारखंड के खूंटी जिले में जंगली हाथियों का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों के झुंड लगातार उत्पात मचा रहे हैं, जिससे आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। रविवार देर रात रनिया थाना क्षेत्र के डिगरी डाहू टोली गांव में हाथियों ने 60 वर्षीय मरियम कोंगाड़ी को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मरियम झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष और पड़हा राजा पुजार कोनगड़ी की पत्नी थीं। घटना रात करीब 2 बजे हुई, जब हाथियों का एक बड़ा झुंड गांव में घुस आया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई है।

          यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले ही बोगतेल गांव में हाथियों ने कृष्णा सिंह को मार डाला था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने इलाके के लोगों में दहशत पैदा कर दी है।

          इसी बीच कर्रा प्रखंड के बकसपुर पंचायत के लापा गांव गारी स्थित हाई स्कूल में भी हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने स्कूल की चारदीवारी और मुख्य दरवाजा तोड़ डाला। इसके बाद वे स्कूल परिसर में घुसकर मध्याह्न भोजन के लिए रखे चावल, आलू समेत बड़ी मात्रा में अनाज खा गए और बाकी नष्ट कर दिया।

          बकसपुर पंचायत की मुखिया पूनम बारला ने बताया कि 14 जंगली हाथियों का झुंड कई दिनों से इलाके में आतंक फैला रहा है। ये हाथी खेतों में खड़े धान और अन्य फसलों को बर्बाद कर ग्रामीणों की आजीविका पर संकट खड़ा कर रहे हैं। ग्रामीण रातभर खेतों में पहरा देने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों को अब घरों से निकलने में भी डर लग रहा है।

          उधर रनिया प्रखंड की जयपुर पंचायत के गड़ाहातू गांव में हाथियों ने किसान बीरेन्द्र साहू की फूलगोभी की पूरी फसल रौंद डाली, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

          ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर वापस भेजने और सुरक्षा का भरोसा देने की मांग की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          खूंटी रनिया हाथी हादसा जंगली हाथी हमला झामुमो नेता परिवार दुखद घटना मरियम कोंगाड़ी मौत हाथियों का आतंक झारखंड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.