Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 April 2026 || 17:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»वर्तमान सरकार द्वारा झारखंडी जनता का राजनीतिक शिकार किया जा रहा : सुदेश कुमार महतो
          Headline

          वर्तमान सरकार द्वारा झारखंडी जनता का राजनीतिक शिकार किया जा रहा : सुदेश कुमार महतो

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 19, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          • मुख्यमंत्री संवैधानिक संस्थाओं को चुनौती देने के बजाए वैधानिक कार्यवाही का सामना करे

          • 3, 4 एवं 5 मार्च को होगा आजसू पार्टी का महाधिवेशन

          • राज्य के सभी 81 विधानसभा में जन-पंचायत लगाएगी आजसू पार्टी

          • आजसू पार्टी केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

          रांची। झूठ की बुनियाद पर खड़ा संगठन आज राज्य का नेतृत्व कर रहा। अस्सी के दशक से शुरु हुआ झूठ, लूट और भ्रम का मायाजाल, आज भी कायम है। वर्तमान सरकार द्वारा झारखंडी जनता का राजनीतिक शिकार किया जा रहा। इन्होंने झारखंड आंदोलन को लटकाने और भटकाने का काम किया और अब खतियान तथा आरक्षण जैसे गंभीर एवं संवेदनशील विषय को भी लटका दिया है। जनता को इनकी कुटिल राजनीति को समझना होगा। विधानसभा के प्रत्येक सत्र में इन्होंने स्थानीय नीति तथा आरक्षण के विषय पर अलग-अलग बयान दिए और जब इनके राजनीतिक अस्तित्व पर संकट आया, तो इन्होंने अपने बयानों से यू टर्न ले लिया। और अब ये अपनी राजनीतिक शहादत का मौका ढूंढ रहें, ताकि उसका सहारा लेकर अपनी नाकामियों को छिपा सकें। उक्त बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने प्रधान कार्यालय, रांची में आयोजित केंद्रीय समिति की बैठक के दौरान कही।

          केंद्रीय समिति की बैठक में मौजूद   पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए  वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति तथा आरक्षण के विषय पर हम शुरू से मुखर रहे हैं। चाहे सदन हो या सड़क, हमने इन विषयों पर लगातार अपनी आवाज बुलंद की। पिछड़ा आरक्षण के विषय पर हम सुप्रीम कोर्ट भी गए, लेकिन सरकार से सुप्रीम कोर्ट का अभी अवमानना करते हुए नगर निकाय चुनाव में भी पिछड़ों की हकमारी की। आज राज्य की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। आज अपने राज्य में कानून का राज नहीं, बल्कि अपराधियों का राज है। भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार अपनी नाकामियों और अपनी काली करतूतों को छिपाने के लिए दिन रात नए नए हथकंडे अपना रही। कहा कि मुख्यमंत्री को संवैधानिक संस्थाओं को चुनौती देने के बजाए वैधानिक कार्यवाही का सामना करना चाहिए।

          केंद्रीय समिति की बैठक में आजसू पार्टी के भावी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें महाधिवेशन मुख्य रुप से शामिल था। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव हुए पारित किया गया।जिसके तहत राज्य के सभी 81 विधानसभा में जन पंचायत लगाकर, राज्य के ज्वलंत विषयों पर संवाद किया जाएगा। 20 नवंबर को अखिल झारखंड श्रमिक संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन बेरमो में आयोजित किया जाएगा। 04 दिसंबर को कोनार डैम क्षेत्र, मांडू में अखिल झारखंड महिला संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा।

          सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि चूंकि पिछले महाधिवेशन का कार्यकाल मार्च 2022 तक निर्धारित था, किंतु कोविड महामारी की वजह से महाधिवेशन के सभी मानदंडों को पूरा करना संभव नहीं था, इसलिए एक वर्ष के लिए महाधिवेशन की अवधि का विस्तार किया जाएगा। साथ ही सर्वसम्मति से 3,4 एवं 5 मार्च,2023 को पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

           बैठक में मुख्य रुप से  प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो, रोशनलाल चौधरी एवं राजेंद्र मेहता, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी एवं कुशवाहा शिवपूजन मेहता, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव माधव चंद्र महतो, गोपीनाथ सिंह, अजय सिंह, सतीश कुमार, मनोज चंद्रा एवं हरेलाल महतो, महिला संगठन सचिव वर्षा गाड़ी सहित केंद्रीय समिति के सभी सदस्य, विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला सचिव, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रमुख तथा सभी अनुषंगी इकाई के प्रदेश अध्यक्ष, सचिव एवं संयोजक उपस्थित रहें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आजसू आरक्षण केंद्रीय समिति नियोजन नीति बैठक महाधिवेशन रांची न्यूज शिकार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          April 28, 2026

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          April 28, 2026

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          April 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सुल्तानगंज EO हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर,हथियार बरामदगी के दौरान भागलपुर में मुठभेड़, रामधनी यादव मारा गया

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.