Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 11:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड देश का पहला राज्य बना है,जहां अधिवक्ताओं को राज्य सरकार ने दिया स्वास्थ्य बीमा का तोहफा
          Headline

          झारखंड देश का पहला राज्य बना है,जहां अधिवक्ताओं को राज्य सरकार ने दिया स्वास्थ्य बीमा का तोहफा

          today post liveBy today post liveMay 3, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:- राज्य सरकार ने अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा योजना का तोहफा दिया है। इसका शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं को कम करने की दिशा में यह बड़ा कदम है। सरकार ने उनके कंधों से यह बोझ उतारने की कोशिश की है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग, हर उम्र के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गांव हो या शहर, अमीर हो या गरीब, व्यापारी हो या छात्र, सभी के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का पिछड़ापन हम सभी के लिए चिंता का विषय है। सरकार लगातार सकारात्मक पहल कर रही है ताकि राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का हर क्षण जनता के लिए समर्पित है। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से ही सरकार को दिशा देने का अवसर मिला है।

          उन्होंने कहा कि समस्याएं जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन उनका समाधान सरकार की प्राथमिकता है। गांव से शहर तक हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया गया है। अधिवक्ताओं और उनके आश्रितों के लिए शुरू की गई यह स्वास्थ्य बीमा योजना इसी दिशा में एक कदम है। सरकार वकालत के पेशे को और बेहतर बनाने की दिशा में भी काम कर रही है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है। इसके तहत बिना गारंटी 15 लाख रुपए तक का ऋण मिलेगा। इससे बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर, वकील या पत्रकार बन सकेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस योजना का लाभ दिलाएं।

          इस मौके पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, संजय प्रसाद यादव, डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पाण्डेय सिंह, सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, विधायक सुरेश कुमार बैठा, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, महाधिवक्ता राजीव रंजन, एनएचएम निदेशक अबु इमरान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और राज्यभर से आए अधिवक्ता मौजूद रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Advocates Advocates Association Chief Minister Hemant Soren health insurance plan JMM Ranchi News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.