छपरा।
अज्ञात चोरो ने जिले के परसा थाना क्षेत्र के कोहड़ा मठिया गांव में नगद सहित लाखो रूपए की संपत्ति चोरी कर ली। घटना सोमवार की रात की है। नींद से जगने के बाद गृहस्वामी शिव कुमार साह को घटना की जानकारी मिली। इसके उपरांत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। घर में चोरी की घटना को लेकर परिजनो में कोहराम मच गया। गृहस्वामी के अनुसार 80 हजार नगद सहित दो मोबाईल और सोना चांदी के आभूषण की चोरी की गई। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मिली जानकारी अनुसार चोरो ने घर के पीछे से सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर आंगन में प्रवेश किया। आभूषण तथा नगद वाली अटैची जिस रूम में रखा था, उसमें कोई नहीं था। सुबह उस रूम का ताला टूटा हुआ पाया गया। अटैची गायब थी। दूसरे दिन सुबह हसनपुरा मुरहिया के समीप टूटी हुई अटैची पायी गई।

