Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 18 November 2026 || 19:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एसपी आवास से 200 मीटर दूर करोड़ों की ज्वेलरी चोरी! गैस कटर से काटा शटर, शगुन ज्वैलरी शॉप में चोरों का तांडव
          Headline

          एसपी आवास से 200 मीटर दूर करोड़ों की ज्वेलरी चोरी! गैस कटर से काटा शटर, शगुन ज्वैलरी शॉप में चोरों का तांडव

          जिले में चोरों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एसपी आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित शगुन ज्वैलरी दुकान को चोरों ने निशाना बनाया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 18, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Oplus_131072
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          अररिया में पुलिस सुरक्षा को चुनौती, रातोंरात साफ कर दिए सोने के जेवर; एसपी ने गठित की SIT, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

          Araria News: जिले में चोरों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एसपी आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित शगुन ज्वैलरी दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। बीती रात चोर गैस कटर से दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे और शोकेस में रखे कीमती स्वर्णाभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी हुए गहनों की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

          घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक समेत पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

          गैस कटर से काटा शटर, दुकान के जेवरात पर किया हाथ साफ

          प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान के पीछे के दरवाजे से प्रवेश किया। इसके बाद गैस कटर की मदद से शटर काटकर दुकान के अंदर पहुंचे। चोरों ने शोकेस में रखे स्वर्णाभूषण समेट लिए और मौके से फरार हो गए। दुकान से कितने मूल्य के गहने चोरी हुए हैं, इसका अभी आधिकारिक आकलन नहीं हो पाया है। हालांकि, शुरुआती अनुमान करोड़ों रुपये की चोरी का लगाया जा रहा है।

          एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, SIT गठित

          एसपी आवास के इतने करीब हुई इस बड़ी चोरी को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले के खुलासे के लिए सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया है।

          CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और FSL की ली मदद

          चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा जांच में डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस चोरी के तरीके और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर संभावित आरोपितों की तलाश कर रही है।

          सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने गैस कटर से शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। फिलहाल चोरी की सही रकम का आकलन किया जा रहा है।

          जिला पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मामले के शीघ्र उद्भेदन के लिए विशेष टीम कार्रवाई कर रही है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

          Araria Jewellery Shop Robbery Bihar Crime News Shagun Jewellers Theft अररिया ज्वेलरी दुकान चोरी अररिया पुलिस एसपी आवास के पास चोरी बिहार क्राइम न्यूज शगुन ज्वैलर्स चोरी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा

          November 18, 2026

          हाईवे निर्माण साइट पर चलने वाली थीं गोलियां! राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          November 18, 2026

          फलों की पेटियों में छिपाकर शराब की तस्करी! यात्री बस से बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

          November 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा

          हाईवे निर्माण साइट पर चलने वाली थीं गोलियां! राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          फलों की पेटियों में छिपाकर शराब की तस्करी! यात्री बस से बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

          NTPC परियोजना में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का ढांचा गिरा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

          छठ की खुशियां मातम में बदलीं! दामोदर नदी में डूबकर दो मासूम भाइयों की मौ’त, बिहार से पर्व मनाने आए थे रामगढ़

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.