आरा
भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात जेडयू के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद उन इलाको में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम और प्रदर्शन किया। जाम स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जाम हटाया। दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बुधवार की देर रात को हथियारो से लैश अपराधी लाैहार श्रीपाल गांव निवासी व जेडयू कार्यकर्ता धर्मपाल राम उर्फ भूतनाथ राम घर घुसे और उसके सिर पर गोली मार दी। इससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। धर्मपाल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। हत्या से आक्रोशित लोगो ने आरा बडहरा मुख्य मार्ग को पांच घंटे जाम कर प्रदर्शन किया। बड़हरा के बीडीओ और थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। जदयू के राज्य परिषद के सदस्य विश्वनाथ सिंह ने हत्या की जांच करते हुए परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।