Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 13 May 2026 || 15:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पुलिस से मांग रहा है मौत की सजा
          Headline

          जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पुलिस से मांग रहा है मौत की सजा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:  जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एग्रिको इलाके में हुई ट्रिपल मर्डर की घटना  के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी और अब वह लगातार अपने लिए मौत की सजा की मांग कर रहा है।

          पुलिस के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की है। उस समय रवींद्र सिंह की पत्नी सरिता सिंह रसोई में नाश्ता तैयार कर रही थीं। बाद में जब वह बेसिन के पास बर्तन धो रही थीं, तभी आरोपी पीछे से टांगी लेकर पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कई वार होने के कारण सरिता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घर के कमरे बंद थे और एयर कंडीशनर चल रहा था, इसलिए चीख-पुकार बाहर तक नहीं पहुंच सकी।

          पत्नी की हत्या के बाद आरोपी अपने बेटे रवि कुमार सिंह के कमरे में गया। रवि उस समय सो रहा था। रवींद्र सिंह ने बेटे पर टांगी से कई वार किए। हमला इतना खौफनाक था कि टांगी तक टूट गई। इसके बाद उसने हथौड़ा उठाकर बेटे के सिर पर लगातार प्रहार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

          इसके बाद आरोपी अपनी गर्भवती बेटी सुप्रिया के कमरे में पहुंचा। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसने सुप्रिया पर भी हथौड़े से कई वार किए। आरोपी तब तक हमला करता रहा जब तक उसे यह भरोसा नहीं हो गया कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। पूछताछ में उसने यह भी कबूल किया कि तीनों शवों पर दोबारा हमला किया गया ताकि कोई जीवित न बच सके।

          वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुदकुशी की भी कोशिश की। उसने गैस चूल्हा खोलकर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन पर्दे में आग लगते ही घबरा गया। बाद में उसने खुद पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर खून से लथपथ शव पड़े मिले। दीवारों पर भी खून के निशान थे।

          पड़ोसियों ने बताया कि सुबह सरिता सिंह सामान्य रूप से घर के बाहर निकली थीं और आसपास के लोगों को देखकर मुस्कुराई भी थीं। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ देर बाद घर के अंदर इतनी भयावह घटना घट जाएगी।

          पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी और हथौड़ा बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Agrico Triple Murder Jamshedpur Triple Murder Jharkhand Crime News Ravindra Singh News Sidgora Murder Case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, झारखंड में पुलिस-माफिया गठजोड़, एनआईए जांच की मांग

          May 12, 2026

          बिहार में आर्केस्ट्रा गिरोह पर छापा, 22 आरोपी गिरफ्तार,गोपालगंज में 40 से अधिक नाबालिग मुक्त करायी गई

          May 12, 2026

          नीट यूजी-2026 रद्द होने पर तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

          May 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, झारखंड में पुलिस-माफिया गठजोड़, एनआईए जांच की मांग

          बिहार में आर्केस्ट्रा गिरोह पर छापा, 22 आरोपी गिरफ्तार,गोपालगंज में 40 से अधिक नाबालिग मुक्त करायी गई

          नीट यूजी-2026 रद्द होने पर तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

          पटना में 14 मई को होगा ब्लैकआउट और सिविल डिफेंस मॉकड्रिल, 15 मिनट के लिए छा जाएगा अंधेरा

          जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पुलिस से मांग रहा है मौत की सजा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.