Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 5 July 2026 || 10:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: सचिवालय घेराव मामले में धुर्वा थाने में भाजपा नेताओं से हुई पूछताछ
          Headline

          Ranchi: सचिवालय घेराव मामले में धुर्वा थाने में भाजपा नेताओं से हुई पूछताछ

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 22, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi: भाजपा के 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए उपद्रव को लेकर धुर्वा थाना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित अन्य नेताओं से शनिवार को लगभग आधे घंटे तक पूछताछ हुई। पुलिस ने थाना के बंद कमरे में रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, कांके विधायक समरी लाल और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक से पूछताछ की।

          पूछताछ के बाद थाना से बाहर निकलकर दीपक प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने शांतिपूर्ण तरीके से सचिवालय का घेराव किया था, लेकिन हेमंत सरकार के इशारे पर शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गये। इसके बाद भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया गया।हेमंत सरकार अपने खिलाफ बोलने वालों के साथ दमन का हर तरीका अपना रही है। इस सरकार ने हिटलर शाही,तानाशाही की पराकाष्ठा कर दी।

          प्रकाश ने कहा यह सरकार अपने भ्रष्टाचार को छुपाने केलिए अत्याचार का नया नया तरीका अपना रही है। लोकतंत्र में सशक्त विपक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से जनभावनाओं को उजागर करने,सरकार की विफलताओं,नाकामियों पर बोलने का संवैधानिक अधिकार है।लेकिन सरकार केवल अपनी जिद्द और हठधर्मिता के साथ शासन चलाना चाहती है। इनके ही वायदे इन्हे याद कराने पर बेरोजगार युवा,बेकसूर महिलाएं,आदिवासी,दलित,लाचार किसान , मजदूर सभी हेमंत सरकार की नज़रों में अपराधी बन जाते हैं।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की नजरों में खान खनिज की लूट करना, दलित,आदिवासियों की जमीन लूटना, पंचायत से मंत्रालय तक भ्रष्टाचार करना ,वोट केलिए तुष्टिकरण करना अपराध नहीं है लेकिन जो इसके खिलाफ लोकतांत्रिक विरोध करेगा वो अपराध की श्रेणी में है।

          भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस ने  41ए की नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। भाजपा कानून का सम्मान करती है, इसलिए हम सभी ने आकर पुलिस की जांच और पूछताछ में सहयोग किया। सरकार हम पर एक नहीं सैकड़ों मुकदमे दर्ज कर ले, लेकिन हम टूटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम तो गिरफ्तारी देने आये थे। अगर सरकार में दम है तो हम लोगों को गिरफ्तार करके दिखाये। दमनकारी, हिटलरशाही वाली राज्य सरकार को अगले चुनाव में जनता बैलेट के जरिये जवाब देगी। मौके पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि पॉलिटिकल करियर में पहली बार थाना में इस तरह बैठाकर पूछताछ हुई है। सिंह ने कहा कि मैं भी वकील हूं। कानून की जानकारी मुझे भी है।

          दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि धुर्वा थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा ने भाजपा के नेताओं से पांच सवाल पूछे। उनसे पूछा गया कि प्रभात तारा मैदान में भाजपा की रैली की परमिशन ली गई थी या नहीं। मंच से उस दिन प्राथमिक अभियुक्त के द्वारा भाषण दिया गया था? तीसरा सवाल था कि यह जानते हुए भी कि धारा 144 लागू है इसके बाद भी कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेडिंग को हटाने एवं सचिवालय घेरने के लिए उत्तेजित किया गया। लाउडस्पीकर से 144 लागू होने की बार-बार सूचना देने पर भी आप लोगों द्वारा इसका उल्लंघन किया गया। बैरिकेडिंग हटाने के लिए भीड़ को आप लोगों की तरफ से उकसाने का प्रयास किया गया। इस पर आप क्या जवाब देना चाहते हैं। इन सभी सवालों के जवाब नेताओं ने दर्ज करवा दिए हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          धुर्वा थाना पुछताछ भाजपा रांची न्यूज सचिवालय घेराव
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पलामू में रहस्यमयी मौतों का राज खुला, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत आर्जीमोन मिले सरसों तेल से फैली ड्रॉप्सी से हुई

          July 4, 2026

          नवादा में पति ने की सोती हुई पत्नी की चाकू से गोदकर ह/त्या, बचाने आए साले पर भी जानलेवा हमला

          July 4, 2026

          प्रेम विवाह के 3 माह बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर ह/त्या का आरोप

          July 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू में रहस्यमयी मौतों का राज खुला, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत आर्जीमोन मिले सरसों तेल से फैली ड्रॉप्सी से हुई

          नवादा में पति ने की सोती हुई पत्नी की चाकू से गोदकर ह/त्या, बचाने आए साले पर भी जानलेवा हमला

          प्रेम विवाह के 3 माह बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर ह/त्या का आरोप

          जमुई: सरकारी विद्यालय में छात्रों से कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

          मुजफ्फरपुर: मंदिर में पूजा करने गए किताब दुकानदार सह प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जमीनी रंजिश के एंगल पर जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.