Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 23 October 2026 || 21:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»गया स्टेशन को अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की पहल शुरू
          बिहार

          गया स्टेशन को अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की पहल शुरू

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 22, 2021No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          .यात्रियों को होगी विश्वस्तरीय एयरपोर्ट जैसी अनुभूति वर्ष 2065 में अनुमानित यात्री संख्या को आधार मानते हुए यात्री सुविधाओं का किया जाएगा विकास

          .स्टेशन पर और इसके आस-पास पर्यटक सुविधाओं का होगा विकास

          हाजीपुर।

          गया स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए पहल शुरु कर दी गई है ।  पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक  ललित चन्द्र त्रिवेदी ने सोमवार को  रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) के उपाध्यक्ष  वेद प्रकाश डुडेजा के साथ गया स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़े मुद्दों पर एक उच्चस्तरीय बैठक की । वीडियो कांफ्रेंसिंग  के माध्यम से हुई बैठक में अपर महाप्रबंधक  अशोक कुमार एवं पूर्व मध्य रेल के सभी विभागध्यक्ष तथा रेल भूमि विकास प्राधिकरण के उच्चाधिकारी शामिल हुए ।

          बैठक की जानकारी देते हुए पीआरओ राजेश कुमार ने बताया की  धार्मिक एवं पर्यटन दोनों दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर  गया स्टेशन के पुनर्विकास की योजना बनाई गई है । पुनर्विकास से संबंधित कार्य पूरा होने के बाद गया स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। अंतिम रूपरेखा तैयार हो जाने के बाद इसका रिक्वेस्ट फॉर क्वालीफिकेशन होगा तत्पश्चात् टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी । रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा गया स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़े ये कार्य पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर पूरे किए जाएंगे ।

          गया एक धार्मिक एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण शहर है। इसलिए इसी को केंद्र में रखते हुए गया स्टेशन भवन का पुर्निविकास किया जाएगा । इस स्टेशन पर वर्ष 2065 (व्यस्त समय) की अनुमानित यात्री संख्या को आधार मानते हुए उसी के अनुसार यात्री सुविधाओं का पुनर्विकास किया जाएगा । स्टेशन पुनर्विकास से जुड़े आवश्यक कार्य 173 करोड़ रूपए की अनुमानित लागत से पूरे किए जाएंगे । स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को संरक्षा, बेहतर अनुभव एवं विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करना है । स्टेशन को विश्वस्तरीय रूप देते हुए स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित करते हुए स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा। जहां वेंटिलेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी।

          रेल यात्रियों के स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। साथ ही प्रवेश और निकास द्वार ऐसे होंगे, जिससे यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़े। स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल गेट एवं प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाए जाएंगे, ताकि एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में यात्रियों को सुविधा हो। यात्रियों को प्रदान की जाने वाली आवश्यक सुविधाओं में खान-पान, वॉशरूम, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट आदि शामिल होंगे । इससे आम यात्रियों के साथ वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे । गया स्टेशन पर तथा इसके आस-पास पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी जिसका लाभ स्थानीय लोगों को होगा ।चर्चा के दौरान कई सुझाव भी प्राप्त हुए । अपर महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार ने सुझाव दिया कि पार्किंग एरिया का निर्माण या तो अंडरग्राउंड किया जाए या फिर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाया जाए ।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          प्रेमी के परिवार ने अपनाने से किया इनकार तो प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

          October 23, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव में मतदाताओं का दिखा उत्साह, सारण में सबसे ज्यादा वोटिंग,स्नातक में 43.87% और शिक्षक सीटों पर 74.55% मतदान

          October 23, 2026

          बिहार के सुपौल में नशे के कारोबार पर पुलिस का एक्शन, तीन गिरफ्तार

          October 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          रांची से/क्स रैकेट केस: ईडी ने माइकल जोसफ तिर्की की 3.60 करोड़ की संपत्ति की जब्त

          प्रेमी के परिवार ने अपनाने से किया इनकार तो प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

          पलामू मर्डर केस का खुलासा: अंधविश्वास में 61 वर्षीय व्यक्ति की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          लातेहार के जंगलों में पुलिस-SSB का सर्च ऑपरेशन, दो राइफल और 63 कारतूस बरामद

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.