Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 11:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झामुमो के दो दिवसीय महाधिवेशन में हेमंत बने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष , कहा नई ऊर्जा के साथ पार्टी चलेगी और राज्य का सर्वांगीण विकास किया जाएगा
          Headline

          झामुमो के दो दिवसीय महाधिवेशन में हेमंत बने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष , कहा नई ऊर्जा के साथ पार्टी चलेगी और राज्य का सर्वांगीण विकास किया जाएगा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 15, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News: खेलगांव में चल रहे झामुमो के दो दिवसीय महाधिवेशन के दूसरे व अंतिम दिन  हेमंत सोरेन को  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया  हैं। वहीं  पार्टी के संविधान में संशोधन करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष के पद को समाप्त कर दिया गया है। पार्टी ने हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्य‍क्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं शिबू सोरेने को पार्टी का संस्थापक संरक्षक बनाया गया है।

          शिबू सोरेन को पार्टी का संस्थापक संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव पार्टी नेता नलिन सोरेन ने रखा और स्टीफन मरांडी ने इसका समर्थन किया। इसके बाद शिबू सोरेन ने हेमंत सोरेन को झामुमो का केंद्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। महाधिवेशन में शिबू सोरेन ने मौजूद लोगों से हेमंत सोरेन को आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

          केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि नई ऊर्जा के साथ पार्टी चलेगी और राज्य का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जाए इस पर भी काम किया जा रहा है। महिलाओं को जिला अध्यक्ष के साथ तमाम पदों पर बैठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब कार्यकारी अध्यक्ष था तब गलती करने का मौका था लेकिन अब गलती करने की भी गुंजाइश नहीं है। पार्टी के अंदर अनुशासन सबसे मुख्य बिंदू है। संगठन को पूरे देश के अंदर बढ़ाने की तैयारी है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित होना होगा तभी सफर को मंजिल तक पहुंचाएगा जा सकेगा।

          वहीं उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ”बाबा दिशोम गुरुजी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, पार्टी के लाखों साथियों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसे दिन-रात कड़ी मेहनत कर पूरा करने का काम करूंगा। आप सभी का यही साथ ही मेरी ताकत है। बाबा के मार्गदर्शन में वीर पुरुखों के सपनों को साकार करने के लिए मैं दोगुनी ताकत के साथ राज्यवासियों की सेवा के लिए आगे बढूंगा। आप सभी के अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, आभार।

          पार्टी ने तय की शिबू सोरेन की नई भूमिका

          पार्टी ने शिबू सोरेन की नई भूमिका तय की है। शिबू सोरेन 1987 से झामुमो के अध्यक्ष थे और उन्होंने पार्टी को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब उनकी भूमिका बदलकर संस्थापक संरक्षक की होगी, जिसमें वे पार्टी के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। झामुमो ने वर्ष 2025 में अपने गठन के 53 वर्ष पूरे कर लिए हैं। पार्टी का गठन चार फरवरी 1973 को हुआ था। पार्टी का पहला स्थापना दिवस धनबाद के गोल्फ मैदान में मनाया गया था। मौजूदा समय में झामुमो झारखंड की राजनीति में एक प्रमुख दल है और सता में है।

          कब-कब हुआ झामुमो का महाधिवेशन

          पहला महाधिवेशन- एक और दो जनवरी 1983 धनबाद में, दूसरा महाधिवेशन- 26-28 अप्रैल 1986 को रांची में, तीसरा महाधिवेशन- 10-12 मई 1989 को दुमका में, चौथा महाधिवेशन- 10-12 जून 1994 को बोकारो में, पांचवां महाधिवेशन- 24-26 जून 1997 को जमशेदपुर में, छठा महाधिवेशन- 11-13 जून 2000 को रांची में, सातवां महाधिवेशन- 11-13 जून 2003 को जमशेदपुर में, आठवां महाधिवेशन- 27-29 जनवरी 2007 को देवघर में, नौवां महाधिवेशन- 20-22 सितंबर 2010 को दुमका में, दसवां महाधिवेशन- 16-18 अप्रैल 2015 को जमशेदपुर में, 11वां महाधिवेशन- 6-8 मई 2018 को धनबाद में, 12वां महाधिवेशन- 18 दिसंबर 2021 को रांची, 13वां महाधिवेशन- 14-15 अप्रैल 2025 को रांची के खेलगांव स्थित इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          central president convention Hemant Soren JMM
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.