Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 2 May 2026 || 16:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रहस्यमय हालात में सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह का शव मिलने से हड़कंप, अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे SI अरुण सिंह,पुलिस जांच में जुटी
          Headline

          रहस्यमय हालात में सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह का शव मिलने से हड़कंप, अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे SI अरुण सिंह,पुलिस जांच में जुटी

          today post liveBy today post liveAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Seraikela-Kharsawan News:-  जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र से सटे जागृति मैदान में शनिवार तड़के सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह (58) का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मैदान के उत्तरी छोर पर स्थित मुर्गा दुकान के पीछे पाया गया। सुबह-सुबह स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

          सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।

          मृतक सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह रांची से मालखाना का चार्ज देने आए थे। वे पूर्व में आरआईटी थाना में भी पदस्थापित रह चुके थे और अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनकी अचानक हुई मौत ने न केवल परिजनों बल्कि पुलिस महकमे को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

          पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक के हाथ और कान से खून निकल रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना संदिग्ध हो सकती है। हालांकि, अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

          आरआईटी थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अरुण सिंह की मौत किस परिस्थिति में हुई, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू पर पड़ताल की जा रही है।

          स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे हादसा मान रहे हैं तो कुछ इसे आपराधिक वारदात बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

          फिलहाल इस रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा फैला दिया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अरुण सिंह रहस्यमयी मौत आरआईटी थाना सरायकेला जागृति मैदान शव बरामद झारखंड पुलिस जांच सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह मौत सरायकेला खरसावां क्राइम न्यूज़
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          May 1, 2026

          धनबाद–बोकारो मार्ग पर बड़ा खतरा मंडराया , केंदुआ में फिर भू-धंसान से हड़कंप

          May 1, 2026

          3 मई को चंपारण से शुरू होगी निशांत की सदभाव यात्रा, जदयू में जोश

          May 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          धनबाद–बोकारो मार्ग पर बड़ा खतरा मंडराया , केंदुआ में फिर भू-धंसान से हड़कंप

          3 मई को चंपारण से शुरू होगी निशांत की सदभाव यात्रा, जदयू में जोश

          डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 17 लाख ठगे, साइबर पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा

          खगड़िया में दर्दनाक हादसा: ऑटो पर पलटा ट्रक , CISF जवान समेत तीन की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.