Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 14:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»धनबाद में अवैध बालू तस्करी का कहर, ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की मौत, बेटी बाल-बाल बची,सड़क जाम कर विरोध
          Headline

          धनबाद में अवैध बालू तस्करी का कहर, ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की मौत, बेटी बाल-बाल बची,सड़क जाम कर विरोध

          today post liveBy today post liveDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Oplus_16908288
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dhanbad News:- धनबाद जिले में अवैध बालू तस्करी का धंधा लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। ताजा घटना कतरास थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री बाल-बाल बच गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने राजगंज–महुदा राष्ट्रीय राजमार्ग-32 को जाम कर दिया।

          जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कंको मूसा पहाड़ी पुल के समीप एनएच-32 पर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से तेज गति में आ रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार महावीर महतो (50) अपनी पुत्री के साथ जा रहे थे। ट्रैक्टर के गलत दिशा में आने पर बाइक सवार ने इसका विरोध किया, जिससे ट्रैक्टर चालक और बाइक सवार के बीच कहासुनी हो गई।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद ट्रैक्टर चालक ने गुस्से में आकर जानबूझकर बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस दर्दनाक हादसे में महावीर महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री किसी तरह बच गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

          हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होंने एनएच-32 को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शनकारियों ने अवैध बालू तस्करी पर तत्काल रोक लगाने, दोषी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

          सूचना मिलने पर कतरास, तेतुलमारी, बाघमारा और बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। साथ ही फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

          इधर, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू ढुलाई चल रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम की स्थिति बनी हुई थी और पूरे इलाके में तनाव का माहौल कायम था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अवैध बालू ढुलाई झारखंड एनएच-32 सड़क जाम कतरास ट्रैक्टर हादसा धनबाद बालू तस्करी बाइक सवार की मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.