Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 03:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Khunti: ईस्ट जॉन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड की टीम महिला और पुरुष वर्ग मेंं बनी चौंपियन
          Headline

          Khunti: ईस्ट जॉन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड की टीम महिला और पुरुष वर्ग मेंं बनी चौंपियन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 27, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          झारखंड की महिला हॉकी टीम ने मिजोरम की टीम से पेनाल्टी शूटआउट में जीत हासिल की
          

          झारखंड की पुरुष हॉकी टीम ने ओडिशा की टीम से 3-1 से जीत हासिल की

          प्लेयर ऑफ द मैच रहे सुश्री अनुपमा होरो व दीपक सोरिंग

          
          Khunti: हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा कॉलेज कैंपस के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला-पुरुष पूर्वी क्षेत्र हॉकी चौंपियनशिप 2023 का समापन रविवार को हो गया।
          
          पहला फाइनल मैच महिला वर्ग में मेजबान हॉकी झारखंड और हॉकी मिजोरम के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण हुए इस फाइनल मैच में निर्धारित समय तक मैच जब दो-दो गोल की बराबरी पर रहा, तो फिर मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट में हुआ, जिसमें मेजबान झारखंड की टीम ने 2-1 गोल से मैच जीतकर चौंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। मैच में बेहतरीन बचाव कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान निभाने वाली विजेता झारखंड टीम की गोलकीपर अनुपम होरो को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
          
          दूसरी ओर पुरुष वर्ग का फाइनल मैच हॉकी झारखंड और हॉकी एसोशिएशन ऑफ उड़ीसा के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण हुए इस मैच में मेजबान झारखंड टीम ने 3-1 गोल से मैच जीतकर हॉकी झारखंड को दोहरी सफलता दिलाई। मैच में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले विजेता झारखंड टीम के दीपक सोरेंग को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
          
           19 से 26 मार्च तक आठ दिनों तक चले इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड सरकार के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड सरकार खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर में काम कर रही है।
          
          उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के माध्यम से देश विदेश में प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की। उपायुक्त शशि रंजन ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी। फाइनल मैच में झारखंड की स्टार ओलंपिक बेटियां निक्की प्रधान और सलीमा टेटे भी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
          
          इस अवसर पर झारखंड के खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा,पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उपविकास विकास आयुक्त नीतीश कुमार सिंह, एसडीएम अनिकेत सचान, डीएसओ प्रवीण कुमार सहित खूंटी जिला के कई अधिकारी एवं हॉकी झारखंड के विजय शंकर सिंह,मनोज कोनबेगी, रजनीस कुमार,माइकल लाल,धर्मद्र सिंह,रणधीर कुमार, साईं के पूर्व कोच विश्वनाथ सिंह,हॉकी खूंटी के अशोक भगत,दशरथ महतो ,हॉकी इंडिया के चयनकर्ता के रूप में ओलंपियन लाजरुस बारला ,ओलंपियन चिंगलन साना सिंह,अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा,सुभद्रा प्रधान सहित काफी संख्या में राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे।प्रतियोगिता को सफल बनाने में हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के सभी पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार,हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शकर सिंह, सीईओ रजनीस कुमार,उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, नरेंद्र कुमार सिंह,हॉकी खूंटी के अध्यक्ष अशोक भगत,सचिव दशरथ महतो, अर्पना हंस,परमानंद कुमार,सुनील नायक ,सुशील टोपनो,जुनास मुंडा , विश्वाशी पूर्ति,सहित हॉकी खूंटी की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
          
          
          
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          चैंपियन झारखंड रांची न्यूज हॉकी इंडिया जूनियर महिला-पुरुष पूर्वी क्षेत्र हॉकी चौंपियनशिप
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.