पलामू।
पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर में तेज रफ्तार बाइक के दुकान की दीवार से टकराने उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक दोनों युवक दोस्त बताए गए हैं। जिसकी पहचान पकरी गांव निवासी सीटू दुबे 18 और आनंद दुबे 22 के रूप में की गई है। हादसे के मौके पर दोनों युवक हेलमेट नहीं पहन रखी थी। जानकारी के अनुसार मृतक आनंद दूसरे राज्य में काम करता था। 4 दिन पहले वह दुर्गापूजा की छुट्टी को लेकर घर आया था। वहीं मंगलवार की रात वह अपने दोस्त सीटू दुबे के साथ बाइक से पकरी गांव में दुर्गा पूजा में शामिल होने की बात का घर से निकला था। उन्होंने घरवालों को रात में नहीं आने की बात कही थी। इसलिए युवकों की परिजनों ने रात में तलाश नहीं की। बुधवार की सुबह दोनों का शव सड़क के किनारे एक दुकान के दीवार के पास पड़ी देखी गई।


