Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 26 August 2026 || 19:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना, सास -बहु के झगड़े में पिता पर मासूम की ह/त्या का आरोप
          Headline

          हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना, सास -बहु के झगड़े में पिता पर मासूम की ह/त्या का आरोप

          मृतक बच्चे की पहचान अंश कुमार के रूप में हुई है। उसकी मां निराली कुमारी ने कटकमसांडी थाना में आवेदन देकर अपने पति आकाश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में महिला ने घटना से जुड़ी पूरी जानकारी पुलिस को दी है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 26, 2026Updated:August 26, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Hazaribagh News:  हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक पिता पर अपने मासूम बेटे को पटककर मार डालने का आरोप लगा है। घटना बुधवार की है। बच्चे की हालत गंभीर होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रांची ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है।

          मृतक बच्चे की पहचान अंश कुमार के रूप में हुई है। उसकी मां निराली कुमारी ने कटकमसांडी थाना में आवेदन देकर अपने पति आकाश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में महिला ने घटना से जुड़ी पूरी जानकारी पुलिस को दी है।

          निराली के अनुसार, घर में सास के साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान उनके पति आकाश कुमार वहां पहुंचे। आरोप है कि आकाश ने कमरे में बेड पर सो रहे अंश को उठा लिया और उसे घर के पीछे स्थित कुएं के पास ले गए।

          महिला का आरोप है कि वहां ढलाई किए हुए फर्श पर आकाश ने बच्चे को पटक दिया। घटना में अंश गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को गंभीर हालत में देखकर मां ने पति से उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि उन्होंने अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया।

          इसके बाद निराली खुद घायल बच्चे को लेकर हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचीं। चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

          परिजन अंश को लेकर रांची के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। रांची पहुंचने से पहले बच्चे ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

          घटना की जानकारी मिलने के बाद कटकमसांडी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपित पिता आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

          पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्चे की मौत के कारणों से जुड़े कई तथ्य और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

          पुलिस मां के आवेदन और घटनाक्रम के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

          Father Arrested Hazaribagh Hazaribagh Child Murder Jharkhand Crime News Katkamsandi Crime News अंश कुमार मौत आकाश कुमार गिरफ्तार कटकमसांडी पिता पर हत्या का आरोप घरेलू विवाद में बच्चे की मौत हजारीबाग क्राइम न्यूज़ हजारीबाग मासूम हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पुलिस एसोसिएशन ने दी चेतावनी ,जयराम महतो की गिरफ्तारी नही हुई तो होगा पूरे राज्य में आंदोलन

          August 26, 2026

          नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बिहार में NDRF की टीमें रहेंगी तैनात,गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

          August 26, 2026

          भागलपुर में बाढ़ बचाव कार्य के दौरान मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, छह लापता,12 मजदूरों ने तैरकर बचाई जान

          August 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना, सास -बहु के झगड़े में पिता पर मासूम की ह/त्या का आरोप

          पुलिस एसोसिएशन ने दी चेतावनी ,जयराम महतो की गिरफ्तारी नही हुई तो होगा पूरे राज्य में आंदोलन

          नेपाल में बाढ़ का कहर: 22 की मौत, 105 भारतीयों समेत 384 लापता,भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़

          नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बिहार में NDRF की टीमें रहेंगी तैनात,गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

          भागलपुर में बाढ़ बचाव कार्य के दौरान मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, छह लापता,12 मजदूरों ने तैरकर बचाई जान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.