वैशाली।
जिले के सोनपुर स्थित गंगा घाट के निकट गंगा नदी में गुरुवार की देर रात को बालू लदी दो नावों के बीच टक्कर होने के बाद 12 से अधिक मजदूर लापता है। इसमें तीन की मौत की पुष्टि हो गई है। बताया गया है कि घने कोहरे के कारण दोनों नावो में टक्कर की घटना हुई है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि 6 लोग लापता हैं। बताया जाता है कि सोनपुर थाना क्षेत्र के गंगाजल घाट के सामने गंगा नदी में दो नावों के बीच आमने सामने टक्कर हो गयी, जिसमें एक नाव डूब गई। दोनों नाव पर करीब 24 से अधिक मजदूर सवार थे, जिसमें अधिकांश मजदूर तैर कर बाहर निकल गये, लेकिन 3 लोग अभी भी लापता है, हालाकी गंगाजल गांव के ग्रामीणों का कहना है कि करीब आधा दर्जन मजदूर अब भी गायब है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गंगा नदी से बालू लेकर चली दोनों नौकाओं के नाविक कोहरे के कारण आगे देख नहीं सके।इस कारण दोनों नौकाए आपस में टकरा गई।घटना के वक्त मजदुर नाव पर सो रहे थें। सोनपुर गंगाजल पंचायत के मुखिया ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि 3 मजदूरों की मौत हो चुकी है। दुर्घटना में मारे गए तीनों लोग सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के रहने वाले हैं। जबकि बलपुर मध्यवर्ती पंचायत के मुखिया ने बताया कि नाव पर सवार सभी लोगों को बचा लिया गया है।