Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 09:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गुमला: डायन बिसाही के आरोप में घर में घुस कर पति-पत्नी की हत्या
          Headline

          गुमला: डायन बिसाही के आरोप में घर में घुस कर पति-पत्नी की हत्या

          adminBy adminNovember 16, 2020Updated:November 17, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          गुमला।

          सतपाराघट्‌ठा गांव में रविवार की देर रात डायन-बिसाही के आरोप में पति व पत्नी की टांगी, बलुआ व तलवार से काटकर हत्या किए जाने से पूरे गांव में सनसनी है। मृतकों में  शनि गोप (65) व उसकी पत्नी फूलों देवी (55)  शामिल है। घटना को एक महिला समेत चार पड़ोसियों ने मिलकर घर में घुसकर अंजाम दिया। अपराधियों ने शनि गोप का सर ही धड़ से अलग कर दिया।  दंपति के दो बेटे  सिकंदर गोप (28) व  संतोष गोप (22) पर भी जानलेवा हमला किया। हमले में दोनों भाई भी जख्मी हो गए।  दोनों ने किसी तरह घटना स्थल से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। 

           घटना की सूचना मिलने के बाद रात करीब 10 बजे पुलिस घटना स्थल पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतक के बेटों के बयान पर घटना में शामिल चार लोगों को रात में ही गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सभी को थाना में रखकर पूछताछ किया जा रहा है। चारों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

          • तलवार से सिर धड़ से अलग कर दिया
          थाना पहुंचे मृतक के घायल पुत्र।

          घटना के संबंध में घायल संतोष गोप व सिकंदर गोप ने बताया कि रविवार को दोनों भाई मां पिता के साथ घर पर थे। तभी गांव के ही पंकज बाड़ा उर्फ पंकज भगत संतोष बाड़ा उर्फ संतोष भगत, संजय लोहरा उर्फ गुरु लोहरा व उसकी पत्नी झालो देवी घर पर आ धमके। सभी अपने हाथ में लाठी डंडा, टांगी, तलवार व बलुआ पकड़े हुए थे। इसके बाद बगैर कुछ बोले सभी माता पिता के ऊपर हमला कर दिए। इस दौरान दोनों भाई माता पिता को बचाने लगे। तभी आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। करीब एक घंटे तक दोनों भाई आरोपियों से मुकाबला करते रहे। इसी दौरान एक आरोपी संजय उर्फ गुरु लोहरा ने तलवार से उसके पिता का सर धड़ से अलग कर दिया। जबकि पंकज ने उसकी मां के सर व चेहरे पर बलुआ व टांगी से काटकर हत्या कर दी। माता- पिता की हत्या करने के बाद सभी आरोपी दोनों भाइयों के ऊपर टूट पड़े। तभी मौका पाकर घायलावस्था में ही दोनों भाई जान बचाकर वहां से भाग निकले। इसके बाद उरांव टोली पहुंचकर बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। कुछ देर के बाद जब दोनों को होश आया तो वे घटना की जानकारी पुलिस को दी।

          • आरोपियों को घर से किया गया गिरफ्तार

          इधर घटना की सूचना मिलते ही देर रात को ही एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल व थाना प्रभारी शंकर ठाकुर,पुअनि विमल कुमार, मो शारिक अली, नीतीश कुमार, सअनि तपेश्वर बैठा, कमल किशोर प्रसाद दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर पहले शवों को कब्जे में किया। फिर एक एक कर आरोपियों को उसके घर से गिरफ्तार कर थाना ले आई।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गुमला डायन बिसाही पति-पत्नी सतपाराघट्‌ठा गांव हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          June 9, 2026

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          June 9, 2026

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          June 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.