Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 9 September 2026 || 06:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गुजरात चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी ने किया मतदान
          Headline

          गुजरात चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी ने किया मतदान

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 5, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर वोटिंग शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद की साबरमती विधानसभा सीट अंतर्गत राणीप के निशाल स्कूल में मतदान किया। वो अपने काफिले के साथ राणीप पहुंचे। यह काफिला मतदान केन्द्र से करीब एक किलोमीटर दूर रुका। प्रधानमंत्री यहां से पैदल ही मतदान केन्द्र तक पहुंचे। केन्द्र में उनसे पहले दो-तीन लोग कतार में थे। प्रधानमंत्री उनके पीछे कतार में हो लिए।बारी आने पर वो कमरे में पहुंचे। मतदान की व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने उनका अभिवादन किया।

          प्रधानमंत्री मोदी मतदान करने के बाद पैदल काफिले के पास पहुंचे। सड़क के दोनों ओर खड़े सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। उनकी एक झलक पाने के लिए छतों पर लोग खड़े थे। बाद में उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से मतदान की अपील की। अपनी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।

          मतदान के पहले घंटे में धीमी गति से मतदान हुआ और करीब 5 फीसदी वोट डाले गए। सबसे अधिक वोट गांधीनगर में 7 फीसदी डाले गए। सबसे कम मतदान दाहोद जिले में 3.37 फीसदी हुआ। इसके अलावा बनासकांठा में 5.36, पाटण जिले में 4.34, मेहसाणा जिले में 5.44, साबरकांठा जिले में 5.26, अरवल्ली जिले में 4.99, अहमदाबाद में 4.20, आणंद में 4.92, खेड़ा जिले में 4.50, महीसागर में 3.76, पंचमहाल में 4, वडोदरा में 4.15 और छोटाउदेपुर में 4.54 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।

          दूसरे चरण के मतदान में सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद की साबरमती विधानसभा सीट अंतर्गत राणीप के निशाल स्कूल में मतदान किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी, भाजपा सांसद किरीट सोलंकी समेत एक दर्जन से अधिक नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर मतदान किया।

          सोमवार सुबह से ही राज्य के उत्तर और मध्य गुजरात के जिलों की बूथों पर लोगों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। दूसरे चरण की 93 सीटों में 74 सामान्य, 6 एससी और 13 एसटी सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसके लिए कुल 2.51 करोड़ मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। दूसरे चरण में 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 5.96 लाख है और 90 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 5400 है।

          गुजरात न्यूज गुजरात मतदान द्वितीय चरण प्रधानमंत्री मतदान
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.