गिरिडीह।
बकरी चोरी के आरोप में लाए गए आरोपी बबलू सोनार की मौत पुलिस हिरासत में हो गई। मृतक धनबाद के तोपचांची का रहने वाला था। शनिवार की सुबह मामले का खुलासा होने पर मधुवन थाना के पुलिस पदाधिकारी सकते में है। मिली जानकारी अनुसार एक दिन पूर्व शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सेताडावर गांव के ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा और उसकी पिटाई कर थाने को सौंपा था, जहां उसकी मौत उसकी रात को हो गई। आरोपी गांव की बकरी चोरी कर भाग रहा था। आरोपी की मौत के मामले में पुलिस जांच में जुटी है।