Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 14 August 2026 || 19:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर ह/त्या, हाईवे जाम
          Headline

          गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर ह/त्या, हाईवे जाम

          बगोदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब हेसला के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता मिथिलेश यादव (27) का शव पड़ा मिला।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 14, 2026Updated:August 14, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब हेसला के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता मिथिलेश यादव (27) का शव पड़ा मिला। उनके माथे के बीचोंबीच गोली लगने का निशान था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

          जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एक व्यक्ति मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। इसी दौरान उसकी नजर हाईवे के बीच पड़े युवक के शव पर गई। उसने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

          सूचना मिलने पर बगोदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बगोदर प्रमुख आशा महतो समेत कई जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाने की तैयारी की जा रही है।

          मिथिलेश यादव की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रदर्शन कर रहे लोग हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

          मिथिलेश यादव हेसला गांव के रहने वाले थे। वह राष्ट्रीय राजमार्ग के पास सर्विस सेंटर की दुकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार देर रात मिथिलेश अपनी मां से दुकान पर सोने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह उनका शव हाईवे के बीच मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

          एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुकान से निकलने के बाद मिथिलेश किन लोगों के संपर्क में थे और उन्हें घटनास्थल तक कैसे लाया गया।

          पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

          Bagodar Murder Case Giridih BJP Yuva Morcha Leader Murder Giridih crime news Jharkhand Crime News Mithilesh Yadav Murder NH Road Block Giridih गिरिडीह भाजयुमो नेता हत्या बगोदर हत्या मामला मिथिलेश यादव हत्या हेसला हत्या कांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा के सतगावां में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई; तीन की मौत

          August 14, 2026

          धनबाद में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 16 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त

          August 13, 2026

          जजुआर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय फरार

          August 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर ह/त्या, हाईवे जाम

          कोडरमा के सतगावां में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई; तीन की मौत

          धनबाद में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 16 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त

          जजुआर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय फरार

          खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में JMM का बड़ा ऐलान, केंद्र को दी आंदोलन की चेतावनी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.