Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 07:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जज का मोबाईल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, गये जेल
          Headline

          जज का मोबाईल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, गये जेल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 12, 2025Updated:January 12, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dumka News:  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गत  एक जनवरी को पूजा करने बासुकीनाथ पहुंचे जयपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के मोबाइल  चोरी मामले में  पुलिस भी तत्परता दिखाते हुए बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्ला देश के बॉर्डर से अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चीफ जस्टिस का मोबाइल सहित चोरी के कुल आठ मोबाइल फोन पुलिस बरामद करने में सफल रही।

          गिरफ्तार अपराधियों में साहिबगंज जिला के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबुपुर गांव निवासी शिवदर्शन महतो, आकाश महतो और बिहार के किशनगंज जिला के किशनगंज थाना क्षेत्र के मछमारा गांव निवासी विजय महतो, पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिला के आसनसोल थाना क्षेत्र के नया क्वाटर्र कमरबाग गांव निवासी बिरजु नुनिया शामिल है।

          मामले में जरमुंडी थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल ने रविवार काे बताया कि एक जनवरी 2025 को बासुकीनाथ धाम मंदिर में भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर चोरों ने राजस्थान से आए जयपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के मोबाइल सहित अन्य कई श्रद्धालुओं का मोबाइल चुरा लिया था। इस संबंध में जरमुंडी थाना में मोबाइल चोरी से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारीयों के निर्देश पर अनुसंधान एवं कार्रवाई के लिए छापेमारी टीम का गठन किया गया।

          तकनीकी साक्ष्य से साहिबगंज जिला के तीन पहाड़ के मोबाइल चोर गैंग की संलिप्तता का पता चला। इसके आधार पर तीन पहाड़ के बाबूपुर गांव से दो मोबाइल चोर को गिरफ्त में लिया गया। इनकी निशानदेही पर बिहार, पश्चिम बंगाल एवं बंगलादेश बार्डर से अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का मोबाइल फाेन बरामद कर लिया गया । गिरफ्तार अपराधियों को न्यायालय में बयान दर्ज कराते हुए जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। सभी का साहिबगंज के तीन पहाड़ से संबंध रहा है। देवघर एवं बासुकिनाथ मंदिर सहित भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों का मोबाइल गायब करने का काम करते थे। चोरी की मोबाइल को साहिबगंज के तीन पहाड़ भेजा जाता था। जहां से विभिन्न राज्यों एवं बांग्लादेश में बेचा जाता था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Basukinath Temple Chief Justice of Jaipur High Court interstate mobile theft gang mobile  stolen
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.