Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 11:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भारत को 2047 तक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने के लिए पांच प्रण लेने होंगे: प्रधानमंत्री मोदी
          Headline

          भारत को 2047 तक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने के लिए पांच प्रण लेने होंगे: प्रधानमंत्री मोदी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 15, 2022Updated:August 15, 2022No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          PM addressing the Nation on the occasion of 76th Independence Day from the ramparts of Red Fort, in Delhi on August 15, 2022.
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले 25 वर्षों में भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने के लिए 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति का आह्वान करते हुए पांच लक्ष्य निर्धारित किये। उन्होंने ‘भ्रष्टाचार’ और ‘परिवारवाद’ को देश के सामने मुख्य चुनौती बताते हुए इससे लड़ने की बात कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और विविधता ही इसकी ताकत है। उन्होंने कहा कि भारत एक आकांक्षी समाज है, जहां सामूहिक भावना से परिवर्तन हो रहे हैं। भारत के लोग सकारात्मक बदलाव चाहते हैं और इसमें योगदान भी देना चाहते हैं।

          मोदी ने कहा, “चाहे केंद्र हो, राज्य हों या स्थानीय स्वशासन संस्थान हों, उनमें से प्रत्येक को आकांक्षी समाज की मांगों को पूरा करना होगा।” उन्होंने कहा, “हम उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किसी का इंतजार नहीं कर सकते।” 2047 के लिए “पांच प्रण” का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिये देशवासियों को संकल्प लेना होगा। ऐसा विकसित राष्ट्र जो सभी कसोटियों पर खरा उतरे तथा जिसके केंद्र में मानवता हो।

          मोदी ने कहा कि दूसरा प्रण, हमारे मन के भीतर यदि दासता का कोई भी निशान है, तो उसे हटाना होगा। तीसरा प्रण, हमें अपनी विरासत पर गर्व करने का लेना होगा। चौथा प्रण, देश में एकता को बढ़ावा देना है। पांचवां प्रण अपने कर्तव्यों का पालन करने का है। प्रधानमंत्री देशवासियों को भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कह कि देश के विकास में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद दोनों ही बड़ी बाधा बने रहे हैं। भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है, उससे देश को लड़ना ही होगा। सरकार का प्रयास है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनको लूट का धन लौटाना पड़े।

          प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के बीच ‘सहकारी प्रतिस्पर्धी संघवाद’ को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सहकारी संघवाद हमारे लोकतंत्र की नींव है। इसके साथ ही हमें सहकारी प्रतिस्पर्धी संघवाद की भी जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘हमें प्रगति पर प्रतिस्पर्धा की जरूरत है। अगर एक राज्य ने प्रगति सुनिश्चित करने के लिए काम किया है, तो दूसरे को बेहतर करना चाहिए।’ लाल किले की प्रचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान भारत में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ‘जय अनुसंधान’ का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा हमें हमेशा याद रहता है। बाद में अटल बिहारी वाजपेयी ने इस नारे में ‘जय विज्ञान’ जोड़ा। इसमें एक कड़ी को जोड़ते हुए ‘जय अनुसंधान’ की बात करा हूं।

          उन्होंने कहा कि अब अनुसंधान और नवाचार को बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिये उन्होंने, ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’ का नारा दिया।
          प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर देते हुए इसे ‘जन आंदोलन’ के रूप में आगे बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत हर नागरिक, हर सरकार, समाज की हर इकाई की जिम्मेदारी बन जाता है। “आत्मनिर्भर भारत, यह कोई सरकारी एजेंडा या सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह समाज का जन आंदोलन है, जिसे हमें आगे बढ़ाना है।” उन्होंने निजी क्षेत्र से आत्मनिर्भर भारत पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीएलआई योजनाओं के माध्यम से हम दुनिया के विनिर्माण बिजलीघर बना रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग ‘मेक इन इंडिया’ के लिए भारत आ रहे हैं।

          PM addressing the Nation on the occasion of 76th Independence Day from the ramparts of Red Fort, in Delhi on August 15, 2022.

          प्रधानमंत्री ने विदेशी खिलौनों का बहिष्कार करने वाले बच्चों की सराहना करते हुए कहा, ‘मैं उन बच्चों को सलाम करता हूं जो आयातित खिलौनों को ना कह रहे हैं।’ उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को आगे बढ़ाने के लिए रक्षा बलों की सराहना की। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर औपचारिक सलामी के लिए पहली बार मेड-इन-इंडिया तोप का इस्तेमाल किया गया। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति और नारी सम्मान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने भाषण और आचरण में ऐसा कुछ भी न करें, जिससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति हमारे समाज के हर क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दे रही हैं।

          अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नायकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह देश मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, अशफाकुल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल और हमारे असंख्य क्रांतिकारियों का कृतज्ञ है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी।” उन्होंने “स्वतंत्र भारत के वास्तुकारों” को याद किया, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारा देश गांधीजी, भगत सिंह, राजगुरु, रानी लक्ष्मीबाई और अन्य सभी स्वतंत्रता सेनानियों का आभारी है। हम न केवल स्वतंत्रता के लिए लड़ने वालों को, बल्कि जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे स्वतंत्र भारत के वास्तुकारों को भी सलाम करते हैं।”

          विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन भयावह स्मृति दिवस पर हमने भारी मन से उन लोगों को याद किया, जिन्होंने हमारे तिरंगे के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने खुद को गांधी के सपनों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी का अंतिम व्यक्ति की देखभाल करने का सपना, अंतिम व्यक्ति को सक्षम बनाने की उनकी आकांक्षा – मैंने खुद को उसी के लिए समर्पित कर दिया।” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जल्द ही 5जी मोबाइल सेवाओं का आगमन देखेगा। उन्होंने कहा, “भारत की तकनीक यहां है! गांवों में 5जी, सेमीकंडक्टर निर्माण और ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) के साथ हम डिजिटल इंडिया के माध्यम से जमीनी स्तर पर क्रांति ला रहे हैं।”

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          नई दिल्ली न्यूज नरेंद्र मोदी परिवारवाद प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार विकसित राष्ट्र
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.