नई दिल्ली।
देश में चल रहे दूसरे चरण के कोरोना टीकाकरण अभियान में बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में टीका लगवाया। मौके पर राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी स्वाति भी थी। इसके पूर्व उन्होंने लोगों से कोरोना टीका लगवाने अपील की। टीकाकरण अभियान में लगे डॉक्टरों, नर्सों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा प्रशासन को धन्यवाद भी दिया। मालूम हो कि दूसरे चरण का कोरोना टीकाकरण अभियान 1 मार्च को शुरू हुआ है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र वाले एवं गंभीर बीमार से पीड़ित 45 साल तक के लोगों को टीका लगाने का प्रावधान है। राष्ट्रपति कोविंद की उम्र 75 वर्ष है । उन्हें कोरोना वैक्सिन इन की पहली खुराक दी गई है।



