Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 23:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»आइबी अधिकारी मनीष रंजन की तेरहवीं पर आतंकवादियों के मारे जाने से परिवार खुश
          Headline

          आइबी अधिकारी मनीष रंजन की तेरहवीं पर आतंकवादियों के मारे जाने से परिवार खुश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 7, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Rohtas News:  पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा गोली के शिकार हुए रोहतास जिले के कारगहर थाना क्षेत्र के अरुहीं निवासी आइबी अधिकारी मनीष रंजन का मंगलवार को उनके पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित आवास पर 13वीं का कार्यक्रम चल रहा था। उसी रात भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ मिसाइल दागकर नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

          इसमें काफी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की खबर पाकर मनीष रंजन का परिवार काफी सुकून महसूस कर रहा है। प्रखंड के अरूहीं निवासी मनीष रंजन के चाचा अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीमा के जवानों ने अपने कहे के अनुरूप मनीष रंजन का बदला ले लिया है। मनीष रंजन के परिवार सहित अन्य लोगों ने आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने की मांग की है, ताकि पहलगाम जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

          आतंकवादियों के मारे जाने से खुशी का माहौल :

          22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर मनीष रंजन समेत 26 लोगों की हत्या कर दी थी। मनीष रंजन के पैतृक गांव अरूहीं में जैसे ही खबर मिली कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला किया है, तो परिवार एवं गांव में खुशी का माहौल हो गया। मनीष रंजन के चाचा अरविंद कुमार मिश्र, धर्मेंद्र मिश्रा, मुखिया जूही कुमारी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह समेत अन्य ने कहा कि भारत ने बदला लेकर 26 परिवारों के अलावा पूरे देश को सुकून दिया है। सेना ने जिस तरह से आपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है, उससे भारत का सिर ऊंचा हुआ है। मनीष रंजन के चचेरे भाई शशि मिश्र ने भारत की इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश की सेना को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है और इसे जड़ से मिटाने के लिए लगातार इस तरह की कार्रवाई होनी चाहिए।

          उल्लेखनीय है कि अरूहीं निवासी आइबी अधिकारी मनीष रंजन की पोस्टिंग हैदराबाद में हुई थी। वे पत्नी और दो बच्चों को साथ लेकर जम्मू कश्मीर गए थे। यात्रा के समय पहलगाम में आतंकियों ने उनकी पत्नी और बच्चों के सामने ही नाम पूछकर उन्हें गोली मार दी थी। मनीष रंजन का परिवार पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिला में रहता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          IB officer Pahalgam Terrorists West Bengal
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.