लातेहार।
निगरानी की टीम ने जिले के बालूमाथ प्रखंड के रोजगार सेवक राजेश कुमार रवि को गुरूवार को 15 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम उसे गिरफ्तार कर अपने साथ पलामू ले गई है। जानकारी अनुसार मारंगलोइया गांव लाभुक कामेश्वर महतो को मनरेगा योजना से तालाब निर्माण की योजना स्वीकृत हुई थी, जिसको लेकर रोजगार सेवक उससे 15 हजार रूपए रिश्वत मांग रहा था। लाभुक ने इसकी शिकायत निगरानी टीम को कर दी। योजनानुसार निगरानी की टीम लाभुक को 15 हजार रूपए लेकर रोजगार सेवक के घर भेजा था। रोजगार सेवक द्वारा पैसे लेते ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

