चतरा।
गुप्त सूचना के आधार पर चतरा पुलिस ने वशिष्ठ नगर(जोरी) थाना क्षेत्र के NH 99 के मुरैनवा के पास वाहन चेकिंग अभियान में अफ़ीम डोडा लदा हरियाणा नम्बर ट्रक संख्या एचआर 45 सी/ 2634 बरामद किया है। ट्रक पर 57 बोरा डोडा लदा हुआ था, जिसका वजन 1140 किलोग्राम हैं। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि ट्रक पर सवार एक अन्य अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वशिष्ठनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि की है।



