Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 13:04
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राजभवन में तलब किए गए डीजीपी व अन्य अधिकारी, राज्यपाल ने विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का दिया आदेश
          Headline

          राजभवन में तलब किए गए डीजीपी व अन्य अधिकारी, राज्यपाल ने विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का दिया आदेश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 13, 2022Updated:June 13, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। दस जून को प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने सोमवार को डीजीपी नीरज सिन्हा ,एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद, डीजीपी नीरज सिन्हा एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद लाटेकर, उपायुक्त छवि रंजन और एसएसपी सुरेंद्र झा को राजभवन में तलब किया। राज्यपाल ने मामले में की गई कार्रवाई व तैयारी की पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने का आदेश अधिकारियों को दिया।

          उन्होंने पूछा कि जुलूस के संचालन के दौरान कितने सुरक्षा कर्मी और दंडाधिकारी वहां उपस्थित थे। आप लोगों ने निवारक कार्रवाई क्यों नहीं की। राज्यपाल ने पूछा कि वहां पर वाटर कैनन, रबड़ बुलेट और आंसू गैस का क्यों इस्तेमाल नहीं किया गया। वहां इन चीजों की व्यवस्था क्यों नहीं थी। डीजीपी नीरज सिन्हा ने बताया कि आईबी के इनपुट के अनुसार 150 लोगों के अराजकता पैदा करने की आशंका थी। राज्यपाल ने पूछा कि पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मी हेलमेट और सुरक्षात्मक गियर भी नहीं पहने हुए थे। उन्होंने पूछा कि अभी कितनी गिरफ्तारियां हुई है और कितने केस दर्ज हुए है। सभी प्रदर्शनकारियों और पकड़े गए लोगों का विवरण प्राप्त करें, उनके नाम/पते सार्वजनिक करें, शहर में मुख्य स्थानों पर उनकी तस्वीरें प्रदर्शित करके उनके होर्डिंग बनाएं ताकि जनता भी उन्हें पहचान सके और पुलिस की मदद कर सके। उन्होंने कहा कि जो लोग इन घटनाओं के बारे में या सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैला रहे हैं, क्या आपने उनकी पहचान की है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की है।

          ऐसे सभी लोगों की पहचान कर उन्हें सजा देने की जरूरत है। इसके अलावा राज्यपाल ने बीते सप्ताह में घटित निम्नलिखित घटनाओं पर भी डीजीपी का ध्यान आकर्षित करते हुए पूछा कि अब तक इन मामलों में क्या कार्रवाई की गयी है। इन मामलों में गुमला में दुष्कर्म के आरोपित युवक को भीड़ द्वारा जिंदा जलाकर मारने, रांची के जेवर कारोबारी राजेश कुमार पाल की हत्या करने, आदित्यपुर में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या करने, जमशेदपुर में गवाही देने पर घर में घुसकर युवक मनप्रीत की गोली मारने की घटना शामिल है। राज्यपाल ने निर्देश दिया कि इन सबकी जानकारी उन्हें अतिशीघ्र उपलब्ध कराई जाये।

          इससे पूर्व राज्यपाल ने इससे पहले भी डीजीपी को फोन कर घटना में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इतना ही नहीं, राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी फोन कर घटना की जानकारी ली थी।उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रांची में हुई हिंसक घटनाओं पर सख्त रुख अपनाया है। मंत्रालय ने पूरे मामले पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से पूरी रिपोर्ट मांगी है। रांची हिंसा में शामिल लोगों को चिन्हित करने को कहा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सारी स्थिति पर राजभवन से रिपोर्ट तलब की है।

          उल्लेखनीय है कि भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल के बयान से आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव किया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान उपद्रवियों ने भी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गिरफ्तारी डीजीपी तलब रांची न्यूज राजभवन हिंसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.