Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 28 June 2026 || 08:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline» रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ की दवा 2-डीजी की पहली खेप स्वास्थ्य मंत्री ​डॉ. हर्षवर्धन को सौंपी  
          Headline

           रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ की दवा 2-डीजी की पहली खेप स्वास्थ्य मंत्री ​डॉ. हर्षवर्धन को सौंपी  

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 17, 2021No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          . अगले माह से हर हफ्ते एक लाख डोज का होगा उत्पादन, तब बाजार में उतारी जाएगी यह दवा 
           
          नई दिल्ली।​
          कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने एक और सफलता हासिल कर ली है। ​रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (​​डीआरडीओ) के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंसेज ​द्वारा डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज के सहयोग से विकसित देश का पहला एंटी कोविड ओरल ड्रग 2-डीजी को सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लांच ​करते हुए इसकी ​पहली खेप ​केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ​​डॉ. हर्षवर्धन को सौंपी​। पानी में घोलकर पीने वाली यह 2-डीजी दवा देश को कोविड संकट से उबारने में  काफी मददगार साबित हो सकती है । ​​इस दवा की खासियत की बात करें तो इसके सेवन से कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन पर ज्यादा निर्भर नहीं होना पड़ेगा और वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। दवा एक पाउच में पाउडर के रूप में उपलब्ध होगी जिसे पानी में घोलकर आसानी से पीया जा सकता है फिलहाल यह दवा सिर्फ अस्पतालों में ही मरीजों को मिल सकेगी,। 
           
          गत वर्ष कोविड की पहली लहर से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने डीआरडीओ को कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार रहने काे कहा था। इसके बाद इस दवा को विकसित करने की शुरुआत  अप्रैल, 2020 से की गई थी। डीआरडीओ ने  डी-ग्लूकोस (2-डीजी) दवा तैयार करके हैदराबाद की अपनी लैब सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) में परीक्षण किए। इसमें पाया गया कि यह ओरल ड्रग सार्स-कोविड-2 वायरस को शरीर में आगे बढ़ने से रोकने में कामयाब है। इसके सफल परिणामों के बाद डीसीजीआई ने इस दवा के फेज-2 क्लीनिकल ट्रायल की इजाजत दी थी। दूसरे चरण में मई, 2020 से लेकर अक्टूबर तक 11 अस्पतालों में 110 मरीजों पर इसका परीक्षण किए गए। इसके बाद डीसीजीआई ने डीआरडीओ को फेज-3 यानी आखिरी चरण के क्लीनिकल ट्रायल की इजाजत दी, जो दिसम्बर 2020 से शुरू होकर मार्च, 2021 तक चली।
           
          फेज-3 के ट्रायल में दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुल 27 अस्पतालों में कुल 220 मरीजों पर में किए गए परीक्षण में पाया गया कि यह दवा कोरोना मरीजों को जल्द ठीक करने के साथ ही ऑक्सीजन पर निर्भरता को कम करती है। परीक्षण के दौरान इस दवा को लेने के बाद मरीजों ने कोरोना वायरस से जंग जीती और उनकी आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई। परिणामों में पाया गया कि 2-डीजी दवा का इस्तेमाल करने वाले कोविड मरीजों को ऑक्सीजन देने की जरूरत बेहद कम पड़ रही थी। तीसरे दिन से ही मरीजों में इस दवा का असर दिखाई देने लगा था, जबकि इसी दौरान दूसरी दवाएं लेने वाले कोविड मरीजों को मेडिकल ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ रही थी। इसी तरह के परिणाम 65 साल से अधिक आयु वाले कोविड मरीजों में भी देखने को मिले।
           
           दवा को विकसित करने वाले वैज्ञानिकों डॉ. अनंत एन. भट और डॉ. सुधीर चांदना का कहना है कि कोई भी वायरस शरीर के अंदर प्रवेश करने के बाद मानव कोशिकाओं को धोखा देकर अपनी जड़ें जमाता है। इसके लिए वह कोशिकाओं से बड़ी मात्रा में प्रोटीन लेता है। यह दवा एक ‘सूडो’ ग्लूकोस है जो संक्रमित कोशिकाओं में जमा होकर वायरस को शरीर में आगे बढ़ने से रोक देती है। क्लीनिकल ट्रायल पूरे होने के बाद 01 मई को डीसीजीआई ने इस 2–डीजी दवा के कोरोनाग्रस्त गंभीर मरीजों पर इमरजेंसी इस्तेमाल करने के लिए मंजूरी दे दी।  
           
          दवा ‘2-डीजी’ की पहली खेप में डॉ. रेड्डीज लैब ने 10 हजार डोज बनाई है, जिसे आज लांच किया गया है। इस दवा के इस्तेमाल की शुरुआत देशभर में चल रहे डीआरडीओ के कोविड केयर अस्पतालों से होगी जहां मौजूद सशस्त्र बलों के डॉक्टर अपनी निगरानी में मरीजों को दवा देंगे। डीआरडीओ प्रमुख डॉ. जी. सतीश रेड्डी का कहना है कि तीन चरणों के ट्रायल में प्रभावी साबित होने के बाद अब इस दवा का बड़े पैमाने पर उत्पादन किये जाने की तैयारी है। हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लैब जून के महीने से हर हफ्ते एक लाख डोज बनाना शुरू कर देगी। इसके बाद पानी में घोलकर पिलाने वाली यह दवा जल्द ही दूसरे अस्पतालों और बाजारों में भी उपलब्ध हो सकती है।
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, तीन बच्चों की मौत, 16 नए मरीज मिले

          June 27, 2026

          गया में कोटक महिंद्रा बैंक से 3.80 करोड़ रुपये के वाहन लोन घोटाले का खुलासा, 28 लोगों पर प्राथमिकी

          June 27, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

          June 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, तीन बच्चों की मौत, 16 नए मरीज मिले

          गया में कोटक महिंद्रा बैंक से 3.80 करोड़ रुपये के वाहन लोन घोटाले का खुलासा, 28 लोगों पर प्राथमिकी

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

          कोडरमा : प्रेमिका की बारात आने से पहले नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

          झारखंड के दो बड़े गैंगस्टरों में गैंगवार की आहट, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी धमकी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.