पलामू
नावा बाजार थाना क्षेत्र के पंडवा और राजहरा गांव के बीच सदाबह नदी के पश्चिम छाेर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। शव की पहचान नावा बाजार थाना क्षेत्र के राजहरा पंचायत अंतर्गत राजहरा निवासी स्वर्गीय जगन्नाथ राम का पुत्र उदित राम उर्फ टुनू (35) के रूप में की गई है। नदी में शव की खबर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी और उसके बच्चे हमेशा अपने मायके में रहते थे। मृतक घर में अकेले रहता था। इधर नावा बाजार पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है ।


