Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 06:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चतरा के लेंबोइया पहाड़ी मंदिर में नवरात्र पर उमड़ी भक्तों की भीड़
          Headline

          चतरा के लेंबोइया पहाड़ी मंदिर में नवरात्र पर उमड़ी भक्तों की भीड़

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 21, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          मां दक्षिणेश्वरी चामुंडा का सिद्धपीठ, सोने-चांदी के नेत्र चढ़ाने की अनोखी परंपरा

          लेंबोइया पहाड़ी मंदिर का इतिहास, रहस्य और आस्था से जुड़ी मान्यताएं

          Chatra News:  शारदीय नवरात्र को लेकर पूरे देश में मां दुर्गा की पूजा की धूम मची हुई है। झारखंड के चतरा जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लेंबोइया पहाड़ी मंदिर भी इन दिनों भक्तों की भीड़ से गुलजार है। यहां मां भगवती दक्षिणेश्वरी चामुंडा स्वरूप में विराजमान हैं। इस मंदिर को सिद्धपीठ माना जाता है और मान्यता है कि यहीं माता सती के वाम नेत्र की पलकें गिरी थीं।

          मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष युगेश्वर प्रसाद ने बताया कि सदियों से यहां भक्त अपनी मन्नतें पूरी होने पर सोने और चांदी के नेत्र चढ़ाते हैं। यह परंपरा आज भी उसी श्रद्धा के साथ निभाई जाती है। नवरात्र के अवसर पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

          मंदिर के सचिव बासुदेव तिवारी ने बताया कि प्राचीन काल में यह स्थान तांत्रिक क्रियाओं के लिए भी प्रसिद्ध था। पहाड़ी की चोटी पर स्थापित मां की दुर्लभ प्रतिमा काले पत्थरों से निर्मित है। प्रतिमा में मां भगवती तीन मस्तक और सात नेत्रों के साथ प्रचंड मुद्रा में दिखाई देती हैं। उनके पैरों के नीचे चंड और मुंड की प्रतिमाएं बनी हुई हैं। खास बात यह है कि पूजा पूरी तरह वैष्णव परंपरा से की जाती है और सुबह से शाम तक भक्तजन मां की आराधना में लीन रहते हैं।

          कोषाध्यक्ष उदयनाथ सिंह, केदार राम दांगी और बालेश्वर दांगी ने बताया कि मां की प्रतिमा आठवीं से दसवीं शताब्दी की बताई जाती है। कहा जाता है कि इस मंदिर की खोज चरवाहों ने की थी। बाद में ग्रामीणों और प्रबंधन समिति की मदद से यहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। मंदिर की अद्भुत प्रतिमा कई बार चोरी की कोशिशों के बावजूद आज तक सुरक्षित है, जिसे भक्त मां की चमत्कारिक शक्ति मानते हैं।

          इतिहासकारों के अनुसार, लेंबोइया पहाड़ी में नवरात्र पर्व सदियों से मनाया जाता रहा है। कभी रामगढ़ राजपरिवार यहां पूजा करवाता था और पदमा के राजा कामख्या नारायण सिंह के नाम से प्रथम भोग और बली चढ़ाने की परंपरा चली आ रही थी। ब्रह्म ऋषि समाज के लोग मां को अपनी कुलदेवी मानकर पूजा करते हैं। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि हर शुभ कार्य की शुरुआत इसी मंदिर से की जानी चाहिए।

          प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा यह मंदिर श्रद्धा, परंपरा और रहस्य का अनूठा संगम है। मुख्य मंदिर में मां भगवती की पांच फीट ऊंची प्रतिमा के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। मंदिर का उल्लेख अंतिम सर्वे खतियान में भी दर्ज है।

          यह मंदिर चतरा प्रखंड मुख्यालय से महज एक किलोमीटर पूर्व में पत्थलगड-हजारीबाग मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है। सड़क मार्ग से यह हजारीबाग, चतरा और सिमरिया अनुमंडल से जुड़ा है। जबकि निकटतम रेलवे स्टेशन कटकमसांडी और हजारीबाग टाउन हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chatra Maa Dakshineshwari Chamunda Siddhapeetha Chatra Navratri Worship Site Famous Temples of Jharkhand Lamboiya Hill Temple Tradition of Offering Gold and Silver Eyes
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.