Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 05:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के आरा में तनिष्क शो-रुम से 25 करोड़ के गहनों की लूट, गार्ड का बंदुक लेकर भागे अपराधी, पुलिस ने दो अपराधियों का किया एनकाउंटर
          Headline

          बिहार के आरा में तनिष्क शो-रुम से 25 करोड़ के गहनों की लूट, गार्ड का बंदुक लेकर भागे अपराधी, पुलिस ने दो अपराधियों का किया एनकाउंटर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 10, 2025Updated:March 10, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Arrah news:   शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित गोपाली चौक के समीप तनिष्क शो रूम से अपराधियों ने दिनदहाड़े 25 करोड़ के गहने की  लूट की घटना को अंजाम दिया है।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शो रूम को सील कर दिया है। वहीं लूटकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों का एनकाउंटर किया है. पुलिस के अनुसार लूट के बाद भाग रहे दो लुटेरे पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए बड़हरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में  भर्ती किया गया है। घटना में दो अभियुक्त के साथ दो पिस्टल, 10 कारतूस, तनिष्क शोरूम से लूटे गए जेवरात जिसे दो बड़ा झोला में भरकर रखा गया था एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित कर छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार लुटेरों की पहचान विशाल गुप्ता, पिता- भुनेश्वर प्रसाद, दीघवारा, सारण और  कुणाल कुमार पिता- प्रदीप राय, सेमरा, सोनपुर के रूप में की गई है।

          वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी लुटेरों और लूट गई ज्वेलरी जब्त कर ली जाएगी। इससे पहले पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें अपराधियों की पूरी करतूत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।  भोजपुर एसपी ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

          जानकारी अनुसार घटना के  बाद पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देश पर  सभी थाना अध्यक्षों द्वारा सघन वाहन चेकिंग शुरू की गई थी। अपराध कर्मियों की पहचान हेतु जिला के व्हाट्सएप ग्रुप पर सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फोटोग्राफ्स भी डाला गया था। उक्त सूचना के आलोक में बड़हरा थाना अध्यक्ष अपने साथ के बल के साथ बबुरा छोटी पुल पर चेकिंग कर रहे थे।

          इसी बीच तीन मोटरसाइकिल पर 6 संदिग्ध व्यक्ति काफी तेजी से आरा- बबूरा से डोरीगंज की ओर जाते हुए दिखाई दिए जिसे रोकने का इशारा करने पर सभी और तेजी से डोरीगंज की तरफ भागने लगे जिसे बड़हरा थाना की गस्ती गाड़ी द्वारा घेर कर रोकने का प्रयास किया गया तो एक बाइक गस्ती गाड़ी में धक्का मारते हुए भागने का प्रयास किया कुछ दूरी तक बाइक को छोड़कर बबूरा बिंदगामा बधार में अपराध कर्मियों के भागने की ओर पीछा करने पर वह पुलिस पर पिस्टल से फायर कर दिए, जिस पर पुलिसकर्मियों द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में भाग रहे दो अपराधियों के पैर के आसपास गोली लगी है जिनका अभी इलाज चल रहा है।

          स्टोर मैनेजर मृत्युंजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हथियार के बल पर अपराधी शो रूम अंदर घुसे और चंद मिनटों में सोना-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। इसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। घटना के बाद नगर थाना की पुलिस इसकी छानबीन कर रही है, जहां तनिष्क शो रूम है। वह शहर का सबसे ज्यादा भीड़ वाला इलाके में आता है। इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी की गयी है। अपराधी गार्ड का बंदूक छीनकर फरार हो गए हैं।

          शो रूम के मैनेजर के मुताबिक घटना सुबह 10:30 बजे हुई। 6 की संख्या में अपराधी आए और शो रूम के सामने गाड़ी खड़ी कर दी। बताया कि शो रूम के नियम के अनुसार एक बार में 4 से अधिक ग्राहक की एंट्री नहीं हो सकती इसलिए पहले दो लोग अंदर घुसे, जैसे ही छठा अपराधी अंदर आया मैनेजर के ऊपर पिस्टल तान दी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          25 crore looted Arrah news: encounter of two criminals tanishq show room
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.