Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 13:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»कोडरमा»अपराधियों ने संवेदक के घर में किया चोरी का प्रयास, हल्ला किए जाने पर संवेदक को पत्थर मारकर किया घायल
          कोडरमा

          अपराधियों ने संवेदक के घर में किया चोरी का प्रयास, हल्ला किए जाने पर संवेदक को पत्थर मारकर किया घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 7, 2021No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कोडरमा।

           तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर आश्रम रोड स्थित एक संवेदक के मकान में अज्ञात अपराधियों ने  चोरी का असफल प्रयास किया। इस दौरान गृहस्वामी के जग जाने व हल्ला मचाए जाने पर अपराधियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में वह घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों की खोजबीन शुरू की मगर सभी अपराधी भागने में सफल रहे। संवेदक के घर में अज्ञात चोरों के घुसने का सारा वाक्या  बगल में एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसके अनुसार अपराधियों की संख्या 9 बताई गई है। सभी अपराधियों की उम्र 20 से 25 साल  है। इन में एक के  हाथ में पिस्टल दिख रहा है। सभी अपना चेहरा ढके हुए थें।घर से निकलने के बाद सभी अपराधी बड़े आराम से  पैदल  भागने में सफल रहे।

          जानकारी के अनुसार आश्रम रोड निवासी संवेदक गिरधारी प्रसाद के घर पर शनिवार की रात लगभग 3:00 बजे 9 की संख्या में अपराधियों ने घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। चोरों का मुख्य निशाना संवेदक के घर में चोरी करना था। चाहरदीवारी फांद कर घर में घुसे चोरों ने सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर संवेदक के घर में रह रहे किराएदार के कमरे को तोड़कर लगभग 10 मिनट वहां बैठे रहे। इस दौरान  दूसरे किराएदार को चोरों की भनक लगने पर उसने मकान के सबसे ऊपरी तल्ले पर रह रहे गृह स्वामी को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद संवेदक बालकोनी में निकलकर आवाज लगाने लगे। जिसे देखकर वहां मौजूद अपराधी पत्थरबाजी कर भागने लगे। जिससे  गिरधारी प्रसाद के आंख के पास पत्थर लगने से वह घायल हो गए।

          मामले को लेकर गृह स्वामी द्वारा थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। इधर पुलिस इस बात की छानबीन में लगी है कि संवेदक के घर में अपराधियों के आने का मकसद चोरी करना था या कुछ और वजह थी। इलाके में एक बार फिर अपराधियों के इलाके में आ धमकने से वहां रह रहे लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.