Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 3 November 2026 || 20:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पंजाब से मुजफ्फरपुर पहुंची 1 कारेड़ के शराब की खेप जब्त, तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
          Headline

          पंजाब से मुजफ्फरपुर पहुंची 1 कारेड़ के शराब की खेप जब्त, तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

          मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर इंडस्ट्रीज एरिया फेज-2 में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने पंजाब नंबर के एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 3, 2026Updated:November 3, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Muzaffarpur News:  दीपावली से पहले बिहार में शराब तस्करों के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर इंडस्ट्रीज एरिया फेज-2 में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने पंजाब नंबर के एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। मौके से ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम अब इस तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

          जानकारी के अनुसार, उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बेला थाना क्षेत्र के नारायणपुर इंडस्ट्रीज एरिया फेज-2 में पंजाब नंबर का एक संदिग्ध ट्रक खड़ा है। सूचना में बताया गया था कि ट्रक के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही उत्पाद इंस्पेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसआई नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।

          इसके बाद गठित टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक के अंदर से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। इसके बाद टीम ने तत्काल ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

          पंजाब से शराब लेकर पहुंचा था चालक

          गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान पंजाब राज्य के फतेहगढ़ साहिब निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने बताया कि वह शराब की खेप पंजाब से लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचा था। यहां शराब को अलग-अलग स्थानों पर अनलोड किया जाना था। हालांकि, तस्करों की योजना पूरी होने से पहले ही उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक को पकड़ लिया।

          स्थानीय तस्करों की तलाश में जुटा विभाग

          मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर इंडस्ट्रीज एरिया फेज-2 में कार्रवाई की गई। पंजाब नंबर के ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है। फिलहाल बरामद शराब का मिलान और उसकी मात्रा का सत्यापन कराया जा रहा है। गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर स्थानीय शराब तस्करों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

          दीपावली जैसे बड़े त्योहार से पहले इतनी बड़ी खेप की बरामदगी को उत्पाद विभाग की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप किसके लिए मंगाई गई थी और मुजफ्फरपुर में इसके वितरण की जिम्मेदारी किन लोगों को सौंपी गई थी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

          Bihar Excise Department Raid Muzaffarpur Liquor Seized एक करोड़ की विदेशी शराब जब्त पंजाब ट्रक चालक गिरफ्तार मुजफ्फरपुर शराब बरामदगी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चतरा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

          November 3, 2026

          अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश,टाटा हैरियर कार से मिले 19,250 कारतूस , तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

          November 3, 2026

          सीवान में कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार, चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद

          November 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

          अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश,टाटा हैरियर कार से मिले 19,250 कारतूस , तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

          पंजाब से मुजफ्फरपुर पहुंची 1 कारेड़ के शराब की खेप जब्त, तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

          सीवान में कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार, चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद

          महिला से मिलने आए ASI को ग्रामीणों ने पकड़ा तो की अंधाधुंध फायरिंग, महिला समेत दो की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.