Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 17:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आईआरबी -9 के पारण परेड समारोह में प्रशिक्षु जवानों के आकर्षक मार्च पास्ट का किया निरीक्षण, ली सलामी
          Headline

          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आईआरबी -9 के पारण परेड समारोह में प्रशिक्षु जवानों के आकर्षक मार्च पास्ट का किया निरीक्षण, ली सलामी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 9, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। राज्य को बेहतर दिशा देने के लिए बेहतर व्यवस्था देनी होगी । हमारा प्रयास व्यवस्था को सुदृढ़ करना है जिससे आपके कर्त्तव्य पथ पर आपको व्यवस्था से किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज जैप-3 परेड ग्राउंड, गोविंदपुर, धनबाद में आईआरबी-9 के पारण परेड समारोह में नए जोश, उमंग, उत्साह और ऊर्जा से लबरेज प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए ये बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षु जवानों के आकर्षक मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और सलामी ली। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर जवानों को नमन किया और सरना स्थल में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
          कर्त्तव्य पथ पर चलने को है तैयार
          मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु जवानों से कहा कि आपने बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया है । अब आप कर्त्तव्य पथ पर चलने को तैयार हैं। सरकार के अभिन्न अंग के रूप में आपको अहम जिम्मेदारी निभानी है । ऐसे में आपने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वह आपके आत्म बल और जिम्मेदारियों तथा कार्यों के प्रति जवाबदेह बनाते हुए आने वाले समय में चुनौतियों से निपटने में आपको सक्षम बनाएगी।
          प्रशिक्षण से अलग और हटकर भी कई चुनौतियां आएंगी
          मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने प्रशिक्षण में जो हासिल किया है, कर्त्तव्य जीवन में प्रवेश करने के उपरांत उससे अलग और हटकर भी कई चुनौतियां आपके सामने आएंगी। विशेषकर आप जिस क्षेत्र से जुड़ने जा रहे हैं, वहां चुनौतियों के साथ काफी जोखिम भी है । ऐसे में इन चुनौतियों और जोखिमों से निपटने में आपका बुद्धि विवेक और प्रशिक्षण काफी मायने रखेगा । मुझे उम्मीद है कि आप तमाम चुनौतियों और जोखिमों से सफलतापूर्वक निपटने में कामयाब रहेंगे।
          राज्य में शांति और सौहार्द का माहौल कायम रखना है
          मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि व्यवस्था और अपराध तथा उग्रवाद नियंत्रण के क्षेत्र में आपको अहम जिम्मेदारी निभानी है । ऐसे में आप अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएं, ताकि राज्य में अमन -चैन, शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे
          मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन -जिन प्रशिक्षण केंद्रों में मुझे जाने का मौका मिला है, वहां आधारभूत संरचना और मूलभूत सुविधाएं नहीं होने की जानकारी मिली। ऐसे में सरकार ने इसे पूरी गंभीरता के साथ संज्ञान में लिया है। अगले 2 वर्षों के अंदर सभी पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों का व्यापक जीर्णोद्धार किया जाएगा । ताकि, बेहतर माहौल में बेहतर तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन हो सके ।
          महिला सशक्तिकरण की कड़ी में मजबूत पहल
          मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल के साथ अन्य क्षेत्रों में भी में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। महिलाएं अब पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। इसे हम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में देखते हैं और यह राज्य और देश के लिए सुखद संदेश है।
          मुख्यमंत्री ने कहा कि मुसाबनी, लेस्लीगंज, बोकारो और गोविंदपुर (धनबाद) स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षु जवानों के पारण परेड समारोह में मुझे शामिल होने का मौका मिला। यह मेरे लिए यह काफी खुशी की बात है और खुशी इस बात को लेकर ज्यादा है कि यहां सफलतापूर्वक बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कूल 2445 जवानों में 813 महिलाएं हैं।
          यहां 552 आरक्षियों ने प्राप्त किया है बुनियादी प्रशिक्षण
          झारखंड सशस्त्र पुलिस- 3 (जैप) प्रशिक्षण केंद्र में इंडिया रिजर्व बटालियन-9 (आईआरबी), गिरिडीह के 512 आरक्षियों ने 215 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया है । इनमें 182 महिला आरक्षी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने समारोह में श्रेष्ठ प्रशिक्षक के रूप में हवलदार प्रणेन्द्र कुमार सिंह, बेस्ट कैडेट (महिला) प्रतिमा सिंह और बेस्ट कैडेट (पुरुष) रामकुमार बेदिया को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          उग्रवाद नियंत्रण जैप-3 परेड ग्राउंड धनबाद न्यूज पारण परेड प्रशिक्षण मुख्यमंत्री सलामी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.