Chatra: जिले के गंदौरी मंदिर में वट सावित्री पूजा के दौरान शुक्रवार को अचानक वट वृक्ष में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी।
बताया जाता है क पेड़ के तने पर सुहागिने मौली धागा लपेट कर पूजा कर रही थी। इसी दौरान अगरबत्ती जलाते वक्त किसी महिला से धागे में आग लग गई।
देखते ही देखते पूरे मौली धागा में आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक सुहागिनों द्वारा बट वृक्ष में बांधे गए मौली धागा में अचानक आग लग गई। अचानक हुई इस अगलगी से पूरा बट वृक्ष धूं धूं कर जल उठा। इस घटना से चारो ओर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।


