Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 30 October 2026 || 20:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चतरा पुलिस ने हथियार और नक्सली साहित्य के साथ टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार
          Headline

          चतरा पुलिस ने हथियार और नक्सली साहित्य के साथ टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveAugust 9, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chatra News:- झारखंड के चतरा जिले की लावालौंग थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के सक्रिय उग्रवादी जमादार उर्फ पहाड़ी गंझू को भारी मात्रा में हथियार और नक्सली साहित्य के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, तीन देशी राइफल, 92 राउंड जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, एक टीएसपीसी पोस्टर, एक केमोफ्लाज वर्दी और एक बैग बरामद किया।

          गिरफ्तार उग्रवादी लावालौंग थाना क्षेत्र के कनवातरी गांव का निवासी है। एसपी सुमित कुमार खंडेलवाल ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि जमादार गंझू हथियार के साथ खामडीह जंगल में घूम रहा है। इस पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया।

          एसपी ने बताया कि जमादार गंझू टीएसपीसी के “कोहराम दस्ते” का सक्रिय सदस्य है और वर्तमान में कबीर गंझू के साथ मिलकर काम कर रहा था। वह टंडवा, लावालौंग, सिमरिया, हजारीबाग और चतरा समेत कई जिलों में रंगदारी वसूलने, हथियार सप्लाई और उग्रवादी गतिविधियों को अंजाम देने में संलिप्त था। उसके खिलाफ चतरा सदर थाना में एक, टंडवा में दो, लावालौंग में एक और सिमरिया थाना में एक मामला दर्ज है। वह पहले भी जेल जा चुका है और हाल ही में लावालौंग थाना कांड संख्या 57/25 में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

          एसपी खंडेलवाल ने सभी सक्रिय उग्रवादियों से राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन उग्रवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और जो भी हथियार छोड़कर समाज में लौटना चाहे, उसका स्वागत किया जाएगा।

          छापेमारी दल में लावालौंग थाना प्रभारी रूपेश कुमार, सूर्यप्रताप सिंह, वाजिद अली सहित कई जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों के मनोबल को बल मिला है और उग्रवादियों के खिलाफ अभियान को और तेज करने की रणनीति पर काम जारी है।

          arms recovered Jharkhand Chatra Naxal operation Lawalaung police action Naxal literature seized TSPC militant arrested
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी

          October 30, 2026

          दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा,भाजपा के सर्वेश कुमार को हराकर अनिल कुमार 4,010 वोटों से जीते

          October 30, 2026

          दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ,सम्राट चौधरी ने दिया बिहार आने का न्योता

          October 30, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी

          दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा,भाजपा के सर्वेश कुमार को हराकर अनिल कुमार 4,010 वोटों से जीते

          दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ,सम्राट चौधरी ने दिया बिहार आने का न्योता

          कटिहार में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान

          अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द,1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.