Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 1 November 2026 || 08:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील
          Headline

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 8, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          असपताल काे सील करते पदाधिकारी
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chatra News:  जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के समीप संचालित मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। यह कार्रवाई उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर गठित जांच टीम द्वारा रविवार देर शाम की गई।

          जानकारी के अनुसार लावालौंग प्रखंड निवासी बैजंती देवी को उपचार के लिए मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल जांच के आदेश दिए।

          जांच के लिए प्रभारी सिविल सर्जन सह सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार, अंचलाधिकारी अनिल कुमार तथा सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम अस्पताल पहुंची। टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों और व्यवस्थाओं की गहन जांच की। जांच के दौरान अस्पताल के चिकित्सक और अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मियों के फरार होने की बात सामने आई।

          जांच के समय अस्पताल में केवल एक मरीज, सिमरिया प्रखंड के कसारी निवासी राहुल भुईंया भर्ती मिला। प्रशासन ने मरीज की सुरक्षा और बेहतर उपचार सुनिश्चित करते हुए उसे एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल भेज दिया।प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। टीम ने अस्पताल के वार्ड, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर पूरे अस्पताल परिसर को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अस्पताल प्रबंधन को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

          प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही के संकेत मिले हैं। इसी आधार पर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

          प्रशासन की इस कार्रवाई को स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं मृतका के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद जता रहे हैं।

          Chatra Medanta Hospital sealed; case of pregnant woman's death; news regarding the death of Baijanti Devi; investigation into hospital negligence; action taken by Chatra Health Department.
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          October 31, 2026

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          October 31, 2026

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 6 निलंबित

          October 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 6 निलंबित

          धनबाद IIT-ISM में बड़ा हादसा, आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत,पुलिस जांच में जुटी

          झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, अनूप बिरथरे भी शामिल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.