Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 31 October 2026 || 00:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चतरा में घर के दाखिल-कब्जे को लेकर विवाद, पेट्रोल से लगी आग में मां-बेटा झुलसे
          Headline

          चतरा में घर के दाखिल-कब्जे को लेकर विवाद, पेट्रोल से लगी आग में मां-बेटा झुलसे

          शहर के केसरी चौक में बुधवार को घर में दाखिल-कब्जे और निर्माण कार्य को लेकर चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के दौरान आग लगने से मां-बेटा झुलस गए।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 2, 2026Updated:September 2, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chatra News:  शहर के केसरी चौक में बुधवार को घर में दाखिल-कब्जे और निर्माण कार्य को लेकर चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के दौरान आग लगने से मां-बेटा झुलस गए। हादसे में रीना देवी करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गईं, जबकि उनके बेटे धीरज कुमार को भी आग से चोट लगी। दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रीना देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

          जानकारी के अनुसार, केसरी चौक स्थित उक्त घर को लेकर स्वर्गीय नरेश कसेरा और प्रदीप गोस्वामी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय तक पहुंचा था। परिजनों का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद घर की डिग्री प्रदीप गोस्वामी के पक्ष में हुई है।

          इधर, डीसीएम उर्फ करण यादव की ओर से उक्त घर में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। बताया गया कि बुधवार को डीसीएम यादव तीन दर्जन से अधिक लोगों के साथ घर पर पहुंचा था। इसके बाद घर में दाखिल-कब्जे और निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान रीना देवी ने कथित तौर पर अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया और मौके पर मौजूद लोगों को डराने का प्रयास किया। इसी बीच भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा कथित रूप से माचिस जलाए जाने की बात सामने आई है। माचिस की लौ पेट्रोल के संपर्क में आते ही आग भड़क गई। आग की चपेट में आने से रीना देवी बुरी तरह झुलस गईं।

          मां को आग से बचाने के प्रयास में उनका बेटा धीरज कुमार भी झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

          घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब घर से संबंधित न्यायालय के आदेश, दाखिल-कब्जे के विवाद, निर्माण कार्य और घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

          पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग लगने की वास्तविक परिस्थिति क्या थी और घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।

          Chatra Crime News Chatra House Dispute केसरी चौक चतरा चतरा आग हादसा चतरा घर कब्जा विवाद डीसीएम करण यादव दाखिल कब्जा विवाद प्रदीप गोस्वामी मां बेटा झुलसे रीना देवी झुलसी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी

          October 30, 2026

          दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा,भाजपा के सर्वेश कुमार को हराकर अनिल कुमार 4,010 वोटों से जीते

          October 30, 2026

          दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ,सम्राट चौधरी ने दिया बिहार आने का न्योता

          October 30, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी

          दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा,भाजपा के सर्वेश कुमार को हराकर अनिल कुमार 4,010 वोटों से जीते

          दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ,सम्राट चौधरी ने दिया बिहार आने का न्योता

          कटिहार में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान

          अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द,1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.