Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 14:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत के विरोध में चतरा शहर बंद रहा
          Headline

          मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत के विरोध में चतरा शहर बंद रहा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 21, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chatra News: सदर थाना क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में पत्थलदास मंदिर के पास गुरुवार रात मारपीट  में घायल युवक की मौत के विरोध में शुक्रवार को चतरा शहर बंद करा दिया गया। सुबह से ही काफी संख्या में आक्रोशित लोग सड़क पर उतरकर मेन रोड सहित चतरा जिला मुख्यालय की सभी दुकानों को बंद करा दिया।

          विधि व्यवस्था को लेकर घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। ज्ञात हो कि बीती रात दिभा मुहल्ला निवासी युवक अंकित को कुछ लोगों ने धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने युवक को चतरा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया। उसके बाद हजारीबाग रेफर किया गया। बेहतर इलाज के लिए युवक को रिम्स रांची भेजा गया। जहां उसकी इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई । इससे नाराज लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किये। साथ ही हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। हालांकि इस मामले को लेकर चतरा एसपी विकास पांडेय ने अभियान एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है।

          हत्यारों के अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर की दुकानों को आक्रोशित लोगों ने बंद करा दिया। शहर में सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गये हैं। मेन रोड़ में आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराने के प्रयास में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुड़े हुए हैं। घटना को लेकर शहर में आक्रोश का माहौल है।

          उल्लेखनीय है कि गत गुरूवार की रात चतरा शहर के जामा मस्जिद के समीप दो गुटों में मारपीट हुई थी। इस घटना से यहां अफरातफरी का माहौल हो गया। देखते देखते सारा शहर बंद हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। दीभा निवासी अंकित गुप्ता घर का इकलौता चिराग था। एएसपी अभियान रित्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

          एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में पत्थलदास मंदिर के पास गुरुवार रात मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल चतरा भेजा गया था। वहां से बेहतर इलाज के दौरान रिम्स में घायल अंकित कुमार की मौत हो गई। मारपीट करने वाले निलेश कुमार गुप्ता, मिलन गुप्ता, सुमित कुमार गुप्ता सहित अन्य की पहचान की गई है। सरस्वती पूजा के समय भी लड़की को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था। कुछ का आपराधिक इतिहास भी रहा है। घटना में शामिल लोग जल्द गिरफ्तार होंगे।वहीं दूसरी ओर चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने विधि व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है और कहा है कि रिम्स में समुचित इलाज होता तो युवक की जान बच जाती। चतरा शहर में प्रशासन की विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। नक्सली समाप्त हो रहे हैं लेकिन गुंडागर्दी बढ़ रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chatra News injured youth died Jharkhand News Market closed
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          June 10, 2026

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.