Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 April 2026 || 19:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जनजातीय भूमि की लूट की मंशा से काम कर रही राज्य सरकार : चंपाई सोरेन
          Headline

          जनजातीय भूमि की लूट की मंशा से काम कर रही राज्य सरकार : चंपाई सोरेन

          today post liveBy today post liveJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Khunti News:- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को दिवंगत झारखंड आंदोलनकारी एवं अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के नेता सोमा मुंडा के परिजनों से मुलाकात कर शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

          चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बदतर हो चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होना प्रशासन की विफलता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता और आंदोलन की आवाज को दबाने की कोशिश है। सोरेन ने घोषणा की कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही सामाजिक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एकजुट होकर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

          पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्य सरकार जनजातीय भूमि की लूट की मंशा से काम कर रही है। उन्होंने नगड़ी का उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व में भी जनजातीय जमीन पर कब्जा करने की कोशिश हुई थी, लेकिन आंदोलन के कारण उस जमीन को बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि आज ‘पैसा’ और विकास के नाम पर जनजातीय समाज की पारंपरिक व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी संस्कृति और रूढ़िवादी परंपराएं खतरे में पड़ रही हैं।

          इस अवसर पर अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी लाल विजय नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड में जल, जंगल और जमीन की रक्षा की बात करने वाले नेताओं की हत्या होना सरकार के लिए गंभीर चेतावनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं में अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

          मौके पर प्रमुख छोटराय मुंडा, मुखिया भदवा उरांव, भीम सिंह मुंडा, मनोज कुमार, रुकमिला सारु, जोनिका गुड़िया, लक्ष्मी बखला, महाबीर दास गोस्वामी सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026

          जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

          April 22, 2026

          पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला सिलेंडर बम, सेना ने किया निष्क्रिय,नदी से तीसरी बार मिला बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

          पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला सिलेंडर बम, सेना ने किया निष्क्रिय,नदी से तीसरी बार मिला बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          बगहा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, इलाके में सनसनी,आत्महत्या या साजिश? पुलिस कर रही जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.