हिसार।
दलित अधिकार कार्यकर्ता की शिकायत पर हांसी पुलिस ने क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जून 2020 को सोशल मीडिया पर क्रिकेटर रोहित शर्मा व युवराज सिंह के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें क्रिकेट युवराज सिंह ने अनुसूचित समाज पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उस समय इस पर काफी बवाल भी मचा था। वीडियो वायरल होने के बाद दलित अधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट रजत कल्सन ने युवराज सिंह के खिलाफ हांसी के पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत की थी। रजत कल्सन ने बताया कि क्रिकेटर युवराज सिंह की टिप्पणी को पूरे देश ने देखा था, इससे पूरे दलित समुदाय की भावनाएं आहत हुई। इसको लेकर उन्होंने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से भी मुलाकात की थी, जिस पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।



